रांची की धरती से ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ का नारा देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर भारतीय सेना के बारे में की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Live Dainik
May 11, 2025
रांचीः सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर भारत विरोधी नारे लगाने वाले एक युवक को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रांची के रहने वाले फरहान मलिक नाम के इस युवक ने इंस्ट्राग्राम में ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ का नारा लगाया था। भारतीय सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और आतंकी संगठन के नारे और झंडे का इस्तेमाल किया था।
निशिकांत दुबे क्यों हो रहे हैं ट्रोल ! संसद का सत्र बुलाने पर पोस्ट कर फंस गए गोड्डा सांसद
रांची से बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने इसकी तस्वीर और डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर कर रांची पुलिस से इसे गिरफ्तार करने और इसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। सीपी सिंह के पोस्ट करने के एक घंटे के अंदर ही रांची पुलिस ने फरहान मलिक नाम के युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बीच वायुसेना का बयान, राहुल ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी
सीपी सिंह ने इस युवक की तस्वीर और उसके पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए झारखंड पुलिस और रांची पुलिस को टैग करते हुए लिखा था कि ध्यान दें – फ़रहान मलिक, रांची निवासी ने अपने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें साझा की हैं, वे बेहद भड़काने वाली एवं राष्ट्रीय सुरक्षा व भारत की संप्रभुता से जुड़ा है। इंस्टाग्राम पर ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ का नारा, भारतीय सेना का अपमान, और सबसे गंभीर उसने वह झंडा साझा किया है, जो ISIS, तालिबान, अल-कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की पहचान है। यह न केवल खुला राष्ट्रद्रोह है, बल्कि एक आतंकवादी मानसिकता का स्पष्ट संकेत भी है। यह मामला केवल एक युवक का नहीं, बल्कि उस ज़हरीली विचारधारा को दर्शाता है जो कुछ मौलानाओं और मदरसों के माध्यम से युवाओं के मन में भरी जा रही है। समय है कि इस युवक को तुरंत गिरफ़्तार कर पूरी गहराई से जांच हो, कहीं यह किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से तो नहीं जुड़ा हुआ है? ऐसी सोच, ऐसे इरादे और ऐसे लोगों को अगर आज सबक नहीं सिखाया गया, तो कल यह बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। देश को बचाना है, तो कठोर कदम अभी उठाने होंगे।
.@JharkhandPolice@RanchiPolice ध्यान दें – फ़रहान मलिक, रांची निवासी ने अपने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें साझा की हैं, वे बेहद भड़काने वाली एवं राष्ट्रीय सुरक्षा व भारत की संप्रभुता से जुड़ा है। इंस्टाग्राम पर ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ का नारा, भारतीय सेना का अपमान, और सबसे गंभीर उसने वह… pic.twitter.com/ObgurbZGKY
रांची की धरती से ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ का नारा देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर भारतीय सेना के बारे में की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Live Dainik
May 11, 2025
रांचीः सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर भारत विरोधी नारे लगाने वाले एक युवक को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रांची के रहने वाले फरहान मलिक नाम के इस युवक ने इंस्ट्राग्राम में ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ का नारा लगाया था। भारतीय सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और आतंकी संगठन के नारे और झंडे का इस्तेमाल किया था।
निशिकांत दुबे क्यों हो रहे हैं ट्रोल ! संसद का सत्र बुलाने पर पोस्ट कर फंस गए गोड्डा सांसद
रांची से बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने इसकी तस्वीर और डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर कर रांची पुलिस से इसे गिरफ्तार करने और इसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। सीपी सिंह के पोस्ट करने के एक घंटे के अंदर ही रांची पुलिस ने फरहान मलिक नाम के युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बीच वायुसेना का बयान, राहुल ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी
सीपी सिंह ने इस युवक की तस्वीर और उसके पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए झारखंड पुलिस और रांची पुलिस को टैग करते हुए लिखा था कि ध्यान दें – फ़रहान मलिक, रांची निवासी ने अपने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें साझा की हैं, वे बेहद भड़काने वाली एवं राष्ट्रीय सुरक्षा व भारत की संप्रभुता से जुड़ा है। इंस्टाग्राम पर ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ का नारा, भारतीय सेना का अपमान, और सबसे गंभीर उसने वह झंडा साझा किया है, जो ISIS, तालिबान, अल-कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की पहचान है। यह न केवल खुला राष्ट्रद्रोह है, बल्कि एक आतंकवादी मानसिकता का स्पष्ट संकेत भी है। यह मामला केवल एक युवक का नहीं, बल्कि उस ज़हरीली विचारधारा को दर्शाता है जो कुछ मौलानाओं और मदरसों के माध्यम से युवाओं के मन में भरी जा रही है। समय है कि इस युवक को तुरंत गिरफ़्तार कर पूरी गहराई से जांच हो, कहीं यह किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से तो नहीं जुड़ा हुआ है? ऐसी सोच, ऐसे इरादे और ऐसे लोगों को अगर आज सबक नहीं सिखाया गया, तो कल यह बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। देश को बचाना है, तो कठोर कदम अभी उठाने होंगे।
Trending Now
हिमांशु सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने कोर्ट में किया सरेंडर
लोहरदगा पुलिस ने 7 घंटे के अंदर किया हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल
National Stakeholders Consultation में बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कॉपी-पेस्ट से नहीं चलेगा काम, माइन्स नहीं माइंड हो झारखंड की पहचान
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का सिर काटा,जंगल में पेट्रोल डालकर धड़ जलाया, रांची में 17 दिन बाद हुआ खुलासा
मोतिहारी में एक करोड़ का जाली नोट बरामद, नोटों की गड्डी के बीच मिला हथियार
You Might Also Like