- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

India-Pakistan tension: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षामंत्री और सीडीएस से रणनीति पर चर्चा की

Pahalgam-Attack- Bilawal- Bhutoo- Asim- Munir- family-goes-to-canada

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की गोलियों से 26 हिन्दुओं के नरसंहार को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) के किए इस हमले को भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सबूत बताते हुए कठोर जवाबी कार्रवाइयां शुरू की हैं। पिछले 24 घंटों में भारत की सैन्य तैयारियों, कूटनीतिक कदमों, और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं ने दुनियाभर का ध्यान खींचा है। इस बीच सऊदी अरब, ईरान, और यूके जैसे देशों ने दोनों देशों से संयम और बातचीत की अपील की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार देर रात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। यह बैठक करीब 45 मिनट तक चली और इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पहलगाम हमले के जवाब में सैन्य और कूटनीतिक रणनीतियों पर चर्चा हुई। इससे ठीक पहले, राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान के साथ मुलाकात की, जिसमें एलओसी पर तैनाती और संभावित जवाबी कार्रवाइयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आतंकियों और उनके प्रायोजकों को बख्शा नहीं जाएगा.. ‘

खाटू श्याम पहुंची युवती होटल में गई टॉयलेट, 6 मिनट बाद निकली बाहर, बोली- ‘दो घंटे तक…’

See also  Jharkhand में पिछड़ा वर्ग आयोग ने OBC आरक्षण 27 % करने की अनुशंसा भेजी

यूके के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बात की। लैमी ने तनाव को कम करने और संवाद व कूटनीति के जरिए समाधान की अपील की। सऊदी अरब, ईरान, और यूके ने दोनों देशों के नेताओं से बात कर तनाव घटाने की मांग की है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा, ‘आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ हैं, लेकिन युद्ध से बचा जाए।’ सऊदी अरब ने भी दोनों पक्षों से संयम बरतने को कहा।

बिलावल भुट्टो और आर्मी चीफ का परिवार विदेश रवाना

भारत के सख्त रुख से डरे पाकिस्तानी पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने अपने परिवार को कनाडा भेज दिया। इससे पहले, पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भी अपने परिवार को देश से बाहर भेजा था। यह खबर X पर वायरल हो रही है, जहां यूजर्स लिख रहे हैं, ‘पाकिस्तान के नेता भारत के जवाबी हमले से डर गए हैं।’

पहलगाम हमले पर कांग्रेस में आंतरिक मतभेद उजागर हुए। सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘कोई भी खुफिया तंत्र 100% फुलप्रूफ नहीं होता। हमें मौजूदा संकट में सरकार से जवाबदेही मांगनी चाहिए। उनके इस बयान पर कांग्रेस सांसद उदित राज ने तंज कसते हुए कहा, ‘क्या शशि थरूर बीजेपी के प्रवक्ता हो गए हैं?। यह विवाद X पर चर्चा का विषय बना, जहाँ कुछ यूजर्स ने उदित राज का समर्थन किया, तो कुछ ने थरूर की तार्किक बात को सराहा।

See also  झारखंड हाईकोर्ट में जज के साथ वकील के तीखी बहस का वीडियो वायरल, चीफ जस्टिस की बेंच ने जारी किया अवमानना का नोटिस

रांची में व्यवसायी से मांगी 25 लाख की रंगदारी, उग्रवादी संगठन के खिलाफ थाने में मामला दर्ज

पाकिस्तानी दूतावासों के खिलाफ गुस्सा

पहलगाम हमले के बाद दुनिया भर में पाकिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद हुई। लंदन, पेरिस, मैड्रिड, हेलसिंकी, न्यूयॉर्क, और मेलबर्न में भारतीय समुदाय और स्थानीय लोग पाकिस्तानी दूतावासों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी पाकिस्तान पर कार्रवाई और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता की मांग कर रहे हैं। लंदन में भारतीय समुदाय ने नारा दिया, ‘पाकिस्तान आतंक का गढ़, अब जवाब दो!।

भारत ने जैसलमेर, उरी, राजौरी, अमृतसर, और एलओसी पर सुरक्षा को अभेद्य कर दिया है। ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेना और बीएसएफ हर स्थिति के लिए तैयार हैं। ड्रोन निगरानी, हवाई गश्त, और एंटी-इनफिलट्रेशन ग्रिड को मजबूत किया गया है। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने श्रीनगर में 15 कोर कमांडर के साथ बैठक कर सुरक्षा रणनीति को अंतिम रूप दिया।

सीमा पर पाकिस्तान की फिर नापाक हरकत

रविवार रात, भारत-पाक सीमा पर एलओसी और अटारी-वाघा क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सीमावर्ती गाँवों में दहशत है। X पर एक यूजर ने लिखा, ‘पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है.. भारत ने इसे सीजफायर उल्लंघन करार दिया।

छात्र को परीक्षा से उठाकर मुर्गा कटवाया, सरकारी स्कूल में चौकाने वाली घटना, टीचर निलंबित

See also  Pahalgam Attack: 3 सैटेलाइट फोन, 3 घाटी और...पहलगाम अटैक में अचानक घूमी NIA के शक की सुई, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रूसी मीडिया रिया नोवोस्ती को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘पहलगाम हमले की जांच में चीन और रूस को शामिल किया जाए ताकि यह साबित हो कि भारत के आरोप झूठे हैं। भारत ने इसे पाकिस्तान की हताशा करार दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘पाकिस्तान अपनी संलिप्तता को छिपाने के लिए बहाने बना रहा है।

कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई

पिछले 24 घंटों में, भारतीय सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी में चार और आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। रविवार रात, बांदीपोरा में TRF के आतंकी अदनान शफी डार और त्राल में आमिर नजीर वानी के घरों को विस्फोट से उड़ा दिया गया। पिछले तीन दिनों में कुल 10 आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए हैं। NIA की टीम बैसरन घाटी में जाँच तेज कर रही है।

पहलगाम हमले पर कनाडा की चुप्पी ने सवाल खड़े किए हैं। G7 देशों में से केवल कनाडा ने इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत और कनाडा के बीच पहले से चले आ रहे राजनयिक विवाद इसकी वजह हो सकते हैं। वहीं, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, ईरान, और तुर्की ने हमले की निंदा की और भारत के साथ एकजुटता जताई।

बिहार के मुजफ्फरपुर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक पर भागते दिखे हमलावर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now