पाकिस्तान में शॉपिंग मॉल के ओपनिंग डे पर लाठी लेकर पहुंचे लोग, लूट लिया सामान; वीडियो वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2024

pakistan_mall_attack

पाकिस्तान की हालत किसी से छुपी नहीं है। लेकिन वहां से एक ऐसी खबर आयी है, जिसे जानकर आप चौक जाएंगे। कराची में एक मॉल का की ओपनिंग के दिन ही लोगों ने सारा सामान लूट लिया। ओपनिंग डे होने की वजह से भारी संख्या में लोग वहां पर डिस्काउंट का लाभ लेने के लिए पहुंच गए। इसके बाद मॉल के कुछ कर्मचारियों ने लोगों को हटाने के लिए लाठी डंडे का इस्तेमाल शुरु कर दिया।

इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भीड़ ने नए-नवेले मॉल पर धावा बोल दिया। भीड़ ने मिलकर मॉल में न सिर्फ तोड़-फोड़ की बल्कि सामान को भी उठा कर ले गई। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोस की भरमार है जहां पर लोग मॉल से समान निकाल कर ले जा रहे हैं। मॉल का कर्मचारी असहाय होकर लोगों को समान ले जाता हुआ देखता रह जाता है।

झारखंड में चल रही सिपाही भर्ती में एक और की मौत, अब तक 11 की गई जान; 47 बेहोश

See also  पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर कार्रवाई, 24 FIR दर्ज और 258 गिरफ्तार; 6000 अज्ञात पर केस

मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉल ने ओपनिंग डे पर अपना प्रचार करने के लिए लोगों के बीच में खूब विज्ञापन दिए थे और बहुत ही आर्कषक ऑफर भी लगाए थे। लेकिन देखते ही देखते जरूरत से बहुत ज्यादा लोग वहां पर इकट्ठे हो गए और फिर देखते ही देखते वहां पर तोड़फोड़ शुरू हो गई।

पाकिस्तानी न्यूज चैनलों के अनुसार, ड्रीम बाजार नामक यह छोटा मॉल कपड़ों और घरेलू सामान का शॉपिंग मॉल है। इस घटना के दौरान भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लूटपाट के समय पर ट्रैफिक भी रुक गया था। लोगों ने गाड़ियों से निकलकर सामान को उठाया और अपने साथ ले गए। मॉल के स्टाफ ने बाद में मीडिया को बताया कि मॉल को लूटपाट के कारण काफी नुकसान हुआ है।

छिपकली की वजह से घंटों देरी से उड़ान भर सका मुंबई से रांची जाने वाला विमान

स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के समय वहां पर कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। न्यूज चैनल के मुताबिक भीड़ के बढ़ती संख्या और उत्पात को देखते हुए मॉल संचालकों ने मॉल के गेटों को बंद कर दिया था। लेकिन लाठी और डंडा लिए खड़े लोगों ने कांच के गेट को पत्थर मार कर तोड़ दिया, जिसके बाद न तो मॉल के संचालक कुछ कर पाए और ना ही कोई कर्मचारी। फिर जो हजारों की भीड़ ने किया। वह सामान उठा कर अपने घर ले गई और अधिकारी तमाशा देखते रह गए।

See also  ICC T20 World Cup : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को दी मात, बुमराह औऱ सिराज बने हीरो; पाकिस्तान पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा

कार सवार ने एक के बाद एक चुरा ली तीन बकरियां, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now