Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | पहलगाम हमले पर ‘शुक्रिया पाकिस्तान’ कहने वाले नौशाद से पटना धमाके पर भी पूछताछ, देवबंद में तालीम

पहलगाम हमले पर ‘शुक्रिया पाकिस्तान’ कहने वाले नौशाद से पटना धमाके पर भी पूछताछ, देवबंद में तालीम

livedainik
April 24, 2025 8:48 AM
By
livedainik
1 year ago
Share
naushad
SHARE

रांचीः कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर खुशी जाहिर करते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर बधाई देने के मामले में पुलिस ने बोकारो से मो नौशाद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी बालीडीह थाना क्षेत्र के मकदुमपुर मिल्लतनगर स्थित घर से हुई। उसपर देशद्रोह की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, इसी मामले में रांची के सुखदेवनगर थाने में भी केस दर्ज किया गया है। रांची पुलिस भी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

Contents
    • बिहार के दरभंगा का मूल निवासी
  • झारखंड एटीएस नौशाद से कर रही पूछताछ

पुलिस की जांच में यह सामने आई है कि नौशाद दुबई में रहने वाले भाई के नाम से आवंटित सिम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक चलाता है। इसके जरिए वह लगातार देशविरोधी पोस्ट करता था। 22 अप्रैल को उसने पहलगाम में हुए हमले के बाद एक्स पर पोस्ट कर इस पर खुशी जाहिर की और लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान को बधाई दी।

See also  झारखंड सरकार की शिकायत लेकर हाई कोर्ट गई ईडी, कहा- दोषी अफसरों पर ऐक्शन नहीं लिया

इस पोस्ट के वायरल होते ही खलबली मच गई। मामला पुलिस मुख्यालय से बोकारो एसपी तक पहुंचा। इसके बाद एसपी ने एसआईटी का गठन किया। टीम ने नेटवर्क को खंगालते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के दरभंगा का मूल निवासी

नौशाद मूल रूप से बिहार के दरभंगा का है। पिछले कई दशक से बोकारो के मकदुमपुर में पिता मोहम्मद मुस्ताक के साथ रह रहा था। पिता बीएसएल से रिटायर्ड हुए हैं। नौशाद ने मिल्लतनगर मखदुमपुर मस्जिद में आठ वर्ष के उम्र तक तालीम ली। इसके बाद वह बोकारो के चंद्रपुरा, हजारीबाग के पेलावल, धनबाद के पाथरडीह और यूपी के देवबंद स्थित दारूल उलूम में तालीम लेकर मुफ्ती बना। इसके बाद वह लंबे समय तक पश्चिम बंगाल में रहा।

झारखंड एटीएस नौशाद से कर रही पूछताछ

बोकारो से गिरफ्तारी के बाद झारखंड एटीएस उससे पूछताछ कर रही है। इधर, पुलिस और एटीएस पटना गांधी मैदान में हुए सीरियल ब्लास्ट में भी नौशाद का कनेक्शन खंगालने में जुटी है। पटना धमाके को लेकर भी उससे पूछताछ की जा रही है। पटना ब्लास्ट का मास्टरमाइंड तहसीन बिहार के समस्तीपुर का था, जिसका ब्लास्ट से पहले और बाद में बोकारो के सिटी सेंटर में ठिकाना रहा था। इधर, झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि देशद्रोह जैसे संगीन मामले में गिरफ्तार नौशाद के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में ठोस कार्रवाई होगी।

See also  आलमगीर आलम ने मंत्रीपद से इस्तीफा दिया, ED की कर रही है पूछताछ ईडी को मिली है 6 दिनों की रिमांड

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महिला ने विवाद के बाद बच्चे के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया, पिता का आरोप कई लड़कों पर हो चुका हैं ऐसा हमला महिला ने विवाद के बाद बच्चे के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया, पिता का आरोप- कई लड़कों पर हो चुका हैं ऐसा हमला
Next Article abdul_basit_and_sherry_rahman भारत के ऐक्शन से पाकिस्तान में खौफ, बोला- अगले 10 दिन में कुछ भी होने का डर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

3 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

3 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

3 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज

4 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?