Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | खाटू श्याम पहुंची युवती होटल में गई टॉयलेट, 6 मिनट बाद निकली बाहर, बोली- ‘दो घंटे तक…’

खाटू श्याम पहुंची युवती होटल में गई टॉयलेट, 6 मिनट बाद निकली बाहर, बोली- ‘दो घंटे तक…’

livedainik
April 28, 2025 8:23 AM
By
livedainik
1 year ago
Share
खाटू श्याम पहुंची युवती होटल में गई टॉयलेट, 6 मिनट बाद निकली बाहर, बोली- 'दो घंटे तक...'
SHARE

सीकरः विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में एक श्रद्धालु के साथ लूट का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बाबा श्याम के दर्शन करने आए श्रद्धालु से टॉयलेट करने के नाम पर 805 रुपए वसूले गए हैं। इसके बिल की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसको लेकर श्याम श्याम भक्तों में भी आक्रोश है।

Contents
  • LinkedIn पर ये पोस्ट लिखी
  • मां की इच्छा पूरी करने के लिए गई थी खाटू
  • दर्शन के लिए लाइन में खड़ी मां की बिगड़ी तबियत
  • टॉयलेट जाने के लिए दिए 800 रुपए
  • मांगने पर नहीं दे रहे थे बिल
  • तड़पती मां को देख मांगे पैसे

दरअसल, Megha Upadhyay ने लिंक्डइन पर हाल ही में एक पोस्ट की थी। इनका परिवार खाटूश्याम के एक होटल श्री राम पैलेस में टॉयलेट करने के लिए रुका, जिसके होटल वालों ने मात्र 6 मिनट के 805 रुपए वसूलने का आरोप लगाया है। इधर, होटल श्री राम पैलेस के संचालक का कहना है कि परिवार ने रुकने का रूम बुक किया था और आधा घंटा रुकने के बाद खाली करके गए थे, साथ ही उन्होंने जीएसटी बिल लेकर के पेमेंट किया था।

छात्र को परीक्षा से उठाकर मुर्गा कटवाया, सरकारी स्कूल में चौकाने वाली घटना, टीचर निलंबित

LinkedIn पर ये पोस्ट लिखी

Megha Upadhyay ने Linkedin पर पोस्ट की और लिखा- मैं आज भी सोच रही हूं… कोई इंसान दर्द में तड़पती महिला को देखकर भी कैसे पैसे मांग सकता है? हम कहां जा रहे हैं? यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गई है, जिसे पढ़कर यूजर्स में गुस्से की लहर दौड़ा दी है। 805 रुपये सिर्फ वॉशरूम के लिए! इंसानियत बची है कहीं? मैंने 805 रुपये चुकाए, सिर्फ एक वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए।

See also  बाबूलाल, निशिकांत, अर्जुन मुंडा समेत 27 BJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 2023 में हुए हिंसक प्रदर्शन मामले में याचिका खारिज

मां की इच्छा पूरी करने के लिए गई थी खाटू

हां, आपने सही पढ़ा, कल मैं अपने परिवार के साथ राजस्थान के खाटू श्याम जी गई थी, ये मेरी मां की बहुत पुरानी इच्छा थी कि एक बार मंदिर जाकर दर्शन करें। सुबह 6 बजे हम होटल से निकले और 7 बजे तक दर्शन की लाइन में लग गए। बिना किसी शिकायत के दो घंटे तक लाइन में खड़े रहे। हमने सामान्य दर्शन का रास्ता चुना, क्योंकि मां हमेशा कहती हैं, “भगवान के दरवाजे पर क्या VIP? सब बराबर हैं।

बिहार के मुजफ्फरपुर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक पर भागते दिखे हमलावर

दर्शन के लिए लाइन में खड़ी मां की बिगड़ी तबियत

लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने दिल दहला दिया। लाइन में खड़े-खड़े मां की तबीयत अचानक बहुत बिगड़ गई। पेट में तेज दर्द और उल्टी जैसा महसूस होने लगा। पापा इधर-उधर वॉशरूम ढूंढने लगे, जबकि हम मां को संभाल रहे थे। लेकिन एक किलोमीटर के दायरे में भी कोई सही वॉशरूम नहीं था, कुछ सार्वजनिक स्नानघर थे, पर हालत के हिसाब से बिल्कुल भी ठीक नहीं। मां दर्द में थीं, मुश्किल से खड़ी हो पा रही थीं। हम पास के एक होटल में भागे और रिसेप्शन पर विनती की- हमें कमरा नहीं चाहिए, बस वॉशरूम इस्तेमाल करना है, सिर्फ 5-10 मिनट के लिए। यह इमरजेंसी है, प्लीज मदद करिए।

See also  झारखंड सरकार की शिकायत लेकर हाई कोर्ट गई ईडी, कहा- दोषी अफसरों पर ऐक्शन नहीं लिया

टॉयलेट जाने के लिए दिए 800 रुपए

रिसेप्शनिस्ट ने मां की हालत देखी… और कहा, वॉशरूम इस्तेमाल करने के 800 रुपये लगेंगे। हम सब सन्न रह गए। ना कोई हमदर्दी और ना कोई हिचकिचाहट। हमने उन्हें समझाने की कोशिश की और बताया कि हमारा होटल यहां से 7 किलोमीटर दूर है। ये बहुत जरूरी है, ये इंसानियत और सम्मान का सवाल है। लेकिन, वह टस से मस नहीं हुए और इसी बीच मां अब खड़ी भी नहीं रह पा रही थीं। हमारे पास कोई विकल्प नहीं था और हमें पैसे देने पड़े।

बिहार के 26 जिलों में बारिश-वज्रपात का रेड अलर्ट, झारखंड में भी तापमान में हुई भारी गिरावट

मांगने पर नहीं दे रहे थे बिल

जब पापा ने बिल मांगा, तो रिसेप्शनिस्ट चिल्लाने लगा। पहले बोला, ‘बिल छोड़िए, 100 रुपये कम दे दीजिए। ‘लेकिन पापा के जोर देने पर, आखिरकार 805 रुपये का बिल थमा दिया। सिर्फ… छह मिनट वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए और मैं ये सब सहानुभूति पाने के लिए नहीं लिख रही हूं। मैं ये लिख रही हूं क्योंकि आज भी ये सोच-समझ नहीं पा रही हूं कि कैसे कोई किसी दर्द से तड़पती महिला को देखकर भी इंसानियत की कीमत वसूल सकता है? हम आखिर बन क्या रहे हैं?

See also  JDU पार्टी ऑफिस में लगी पहली बार PM की तस्वीर, नीतीश के साथ मोदी के पोस्टर पर सियासत तेज

तड़पती मां को देख मांगे पैसे

ये सब कहीं अनजान जगह नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक स्थल के दरवाजे पर हुआ। वहां जहां हम शांति, दया और आस्था की तलाश में जाते हैं। लेकिन कल जो मैंने देखा, वो दिल तोड़ देने वाला था। दुख पैसे देने का नहीं था और दुख इस बात का था कि किसी ने सामने हो रही तकलीफ देखी… और सबसे पहले पैसे मांगे। यह तक कहा – ‘पहले आप पेमेंट कर दीजिए। ‘ क्या हम वाकई इंसान के तौर पर आगे बढ़ रहे हैं? या रास्ते में अपनी आत्मा ही खोते जा रहे हैं?

JNU छात्रसंघ चुनाव में वामपंथियों के गढ़ में AVBP ने लगाई सेंध, वैभव मीणा बने संयुक्त सचिव, AISA के नीतीश अध्यक्ष चुने गये

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कारोबारी उमाशंकर सिंह से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल सिंह गैंग ने मैसेज भेजकर धमकाया रांची में व्यवसायी से मांगी 25 लाख की रंगदारी, उग्रवादी संगठन के खिलाफ थाने में मामला दर्ज
Next Article adeeba ahmend UPSC Result: अदिबा अहमद के पिता चलाते हैं किराए का ऑटो, चौथे प्रयास में बन गईं महाराष्ट्र की पहली मुस्लिम महिला IAS
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा
  • Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन
  • चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार
  • CCL में जॉब के नाम पर 60 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, दरभंगा हाउस में करायी फर्जी ट्रेनिंग
  • मानसून की ने पकड़ी रफ्तारः 5 दिनों में झारखंड में एंट्री, कल रांची में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • झारखंड में आज से बालू खनन पर लगेगी रोक, राज्य के सभी 444 घाट 4 महीने के लिए बंद
  • नरेंद्र मोदी का सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने का रिकार्ड, नेहरू को पीछे छोड़ा

You Might Also Like

ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, 'काबा-मदीना सॉन्ग' गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा

ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा

37 minutes ago
Ranchi News 2026 06 10T123012.550 1781074818056 v

Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

1 hour ago
चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

2 hours ago
Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार

Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार

5 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?