मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया को UP STF ने किया ढेर, एनकाउंटर में DSP को भी लगी गोली

mukhtar ansari shooter anuj kanaujiya killed in encouter

जमशेदपुरः मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया यूपी एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में ढेर हो गया है। यूपी से ही पीछे पड़ी एसटीएफ का अनुज के साथ शनिवार की देर रात झारखंड के जमशेदपुर में एनकाउंटर हुआ। मुठभेड़ में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। यूपी पुलिस के डीएसपी डीके शाही को भी गोली लगी है। शनिवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे गोविंदपुर इलाके में यह मुठभेड़ हुई।

एसटीएफ को खबर मिली थी कि जनता मार्केट के पास एक घर में शूटर अनुज कन्नौजिया छिपा है। इसके बाद एसटीएफ ने घेरेबंदी की तो उसने बम भी फेंका। पुलिस और शूटर के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। बाद में पता चला कि अनुज की मौत हो गई है। घायल डीएसपी को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।

पति नहीं कर पाया हसरतें पूरी, देर रात प्रेमी को बुलाया, कमरे से आने लगीं अजीब आवाजें, फिर….

बताया जाता है कि तीन महीने से यूपी एसटीएफ शूटर अनुज की टोह लेते हुए जमशेदपुर में कैम्प किए हुए थी। इस बीच खबर लगी थी कि वह गोविंदपुर के जनता मार्केट स्थित भूमिहार सदन में छिपा हुआ है। एसटीएफ को खबर लगी कि रात में वह बाहर गया था। वह वापस लौटा ही था कि झारखंड एटीएस के साथ मौजूद यूपी एसटीएफ ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी। इसी दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद दोनों तरफ से करीब 25 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हुई। इसमें अनुज ढेर हो गया और डीएसपी को गोली लगी।

See also  ED दफ्तर पहुंचे मंत्री आलमगीर आलम, कैश बरामदगी मामले में दूसरे दिन हो रही है पूछताछ

मुख्तार की बरसी के एक दिन बाद मारा गया

झारखंड में मुठभेड़ में ढेर हुए मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कन्नौजिया की काल भी अजब संयोग है। अनुज की मौत उसके आका की बरसी के ठीक दूसरे दिन हुई है। पिछले साल 28 मार्च में बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की मौत हुई थी। अभी शुक्रवार को ही मुख्तार अंसारी की बरसी थी। मुठभेड़ में मारा गया अनुज कन्नौजिया, मुख्तार अंसारी गैंग का एक कुख्यात शूटर था।

उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के मऊ, आजमगढ़ और गाजीपुर जिलों में हत्या, लूट, रंगदारी और अन्य संगीन अपराधों के 23 से की दर्ज थे। मुख्तार अंसारी गिरोह अनुज कन्नौजिया का इस्तेमाल जमीन पर कब्जा कराने, सरकारी ठेकों में दखल के लिए करता था। अनुज कनौजिया की विशेषता थी कि वह दोनों हाथों में पिस्टल लेकर एक साथ फायर कर सकता था। इसी खूबी से वह जल्द गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया।

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ समेत आठ के खिलाफ FIR दर्ज, BJP नेता अनिल टाइगर की हत्या के बाद रांची बंद के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

See also  कोल्ड ड्रिंक में नशा दे नर्स से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बना 2 साल तक शारीरिक शोषण करते रहे 5 युवक

पूर्वांचल में सक्रिय रहे माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गैंग को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आती रही हैं। नजदीकियों, गैंग में शामिल रहे शार्प शूटरों और परिवार के सदस्यों द्वारा गैंग संचालन की बात सामने आती रही है। स्पष्ट नहीं है कि इस समय उसका गैंग कौन संचालित कर रहा है। मुख्तार की मौत के बाद उसके गैंग की गतिविधियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया।

देवरिया के हैं घायल डिप्टी एसपी डीके शाही

यूपी एसटीएफ में डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही देवरिया जिले के नौतन गांव के रहने वाले हैं। उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाना जाता है। पुलिस सूत्रो के मुताबिक उन्होंने अब तक करीब 50 बदमाशों का एनकाउंटर किया है। 2004 में दो सिपाहियों की हत्या के आरोपी एक लाख के इनामी बदमाश सुलतान की गिरफ्तारी के बाद वह चर्चा में आए थे। सब इंस्पेक्टर से 2001 में गोंडा जिले से पुलिस की नौकरी शुरू करने वाले डीके शाही 2010 में इंस्पेक्टर और 2019 में डिप्टी एसपी बने। उन्हें वीरता पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

See also  बच्चों में तेजी से फैल रहा कैंसर, बनारस के महामना अस्पताल की चौंकाने वाली रिपोर्ट

इनाम राशि बढ़ने के 24 घंटे में ढेर हुआ अनुज

मुख्तार अंसारी गैंग के फरार शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया के ऊपर डीजीपी कार्यालय से इनाम की धनराशि ढाई गुना होने के 24 घंटे बाद एनकाउंटर में ढेर हो गया। 2020 में 50,000 का इनाम था, जिसे दो दिन पहले डीजीपी कार्यालय से ढाई लाख कर दिया गया। अनुज के पिता हनुमान कनौजिया सरकारी टीचर थे। अनुज तीन भाई विनोद, मनोज में छोटा था। 2006-07 की बात है। पट्टीदारों से झगड़े के बीच क्षत्रियों ने आकर मनोज को पीटकर फेंक गए। बदला लेने को अनुज ने आरोपियों में से एक का कत्ल कर जरायम की दुनिया में कदम रख दिए थे।

दुमका के बासुकीनाथ बस स्टेंड पर पांच बसों में लगी आग, जलकर हुआ खाक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now