वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री! श्रीलंका दौरे के लिए A टीम का हुआ एलान, तिलक वर्मा को टीम की कमान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 14, 2026

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री! श्रीलंका दौरे के लिए ए टीम का हुआ एलान, तिलक वर्मा को टीम की कमान

डेस्कः भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जाने वाले और आईपीएल में धमाल मचा रहे बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया का दरवाजा खुल गया है। अंडर-19 एशिया कप और फिर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम वैभव सूर्यवंशी को मिला है। बीसीसीआई ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाले ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। सेलेक्शन कमेटी ने युवा चेहरों से भरी टीम की कमान तिलक वर्मा को सौंपी है। वहीं रियान पराग को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा पंजाब किंग्स के आत‍िशी बल्लेबाज प्र‍ियांश आर्य को भी टीम में मौका दिया गया है।यह दौरा कई युवा खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे खोल सकता है। सेलेक्टर्स की नजर खासतौर पर उन खिलाड़ियों पर रहेगी,जो दबाव वाले मुकाबलों में को साबित कर पाएंगे।ऐसे में वैभव समेत तमाम ख‍िलाड़‍ियों के लिए यह दौरा बेहद अहम है।
इस ट्राई सीरीज में  इंड‍िया  A के अलावा श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की टीमें हिस्सा लेंगी।सीमित ओवरों की यह सीरीज दांबुला में खेली जाएगी। इसके बाद इंड‍िया  A टीम श्रीलंका A के खिलाफ दो मल्टी-डे मुकाबले भी खेलेगी। रेड बॉल सीरीज के लिए अलग टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा। मल्टी-डे मैच गॉल में आयोजित होंगे।
इंड‍िया  टीम में कई ऐसे युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है।वैभव सर्यूवंशी, प्रियांश आर्य, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु और हर्ष दुबे जैसे नाम टीम में शामिल हैं। विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को चुना गया है।गेंदबाजी विभाग में यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान को मौका मिला है। वहीं ऑलराउंडर विकल्प के तौर पर रियान पराग, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे और विपराज निगम टीम को संतुलन देंगे।
इंड‍िया ए स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।
ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल
9 जून 2026 – इंड‍िया  A vs श्रीलंका A
11 जून 2026 – इंड‍िया  A vs अफगानिस्तान A
13 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
15 जून 2026 – इंड‍िया  A vs श्रीलंका A
17 जून 2026 – इंड‍िया  A vs अफगानिस्तान A
19 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
21 जून 2026 – फाइनल मुकाबला

See also  Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू का इंतजार बढ़ा, आयरलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now