झारखंड सहित 16 राज्यों में SIR की आ गई तारीख, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

झारखंड सहित 16 राज्यों में SIR की आ गई तारीख, चुनाव आयोग ने जारी किया शिड्यूल

डेस्कः चुनाव आयोग ने झारखंड सहित 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(SIR) का एलान कर दिया है। एसआईआर के तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से ज्यादा बूथ लेवल अधिकारी 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे संपर्क करेंगे।
एसआईआर का तीसरा चरण पूरा होने के बाद, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसके दायरे में आ जाएगा। मतलब इन तीन जगहों को छोड़कर बाकी पूरे भारत में SIR पूरा हो जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, हिमपात वाले क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एसआईआर का कार्यक्रम बाद में तय किया जाएगा।
चुनाव आयोग के मुताबिक, तीसरे फेज में ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, दमन-दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड, त्रिपुरा में SIR किया जाएगा।
आपके राज्य में SIR का क्या शेड्यूल है, देखिए

See also  पटना में स्वर्ण व्यापारी को लूटने वाले कुख्यात नीतीश का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

special intensive revision sir schedule
एसआईआर के पहले दो चरणों में, 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश कवर किए गए थे। इनमें लगभग 59 करोड़ मतदाता थे। इस पूरी प्रक्रिया में 6.3 लाख से ज्यादा BLOs (Booth Level Officers) यानी चुनाव आयोग के जमीनी कर्मचारी शामिल थे। और राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 9.2 लाख BLAs (Booth Level Agents) भी अलग-अलग चरणों में जुड़े थे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now