केंद्रीय मंत्री संजय सेठ समेत आठ के खिलाफ FIR दर्ज, BJP नेता अनिल टाइगर की हत्या के बाद रांची बंद के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, रक्षा राज्य मंत्री को मैसेज कर कहा था आप पर गोली चलेगी

रांचीः केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत आठ नेताओं के खिलाफ रांची के पंडरा ओपी में मामला दर्ज किया गया है। इन नेताओं के खिलाफ रांची बंद के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

अनिल टाइगर के दोस्त को भी मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज, शूटर के तलाश में बिहार गई पुलिस टीम
26 मार्च को रांची के कांके चौक पर बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में बीजेपी ने रांची बंद बुलाया था। 27 मार्च को अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद के दौरान बीजेपी नेताओं ने राजधानी में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया था। विधानसभा से लेकर सड़क तक बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान रांची से सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी सड़क पर उतरे थे। उनके प्रदर्शन के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

See also  बीजेपी उम्मीदवार की पहली लिस्ट में पीएम मोदी से लेकर 34 मंत्रियों को मिला टिकट, एक मुस्लिम उम्मीदवार भी मैदान में

अमन साहू के स्टाइल में गैंग के नये सरगना राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, लिखा-हम जल्द आएंगे

केस पंडरा ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार की लिखित शिकायत पर दर्ज हुआ है। इनमें ललित ओझा, कुमुद झा, बैजू सोनी, सत्यनारायण सिंह, प्रदीप ओझा, धर्मेंद्र साहू और अशोक यादव के अलावा अन्य अज्ञात आरोपी बनाये गये हैं। दर्ज केस के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now