बच्चों में तेजी से फैल रहा कैंसर, बनारस के महामना अस्पताल की चौंकाने वाली रिपोर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 10, 2025

Cancer is spreading rapidly among children, shocking PBCR report of Mahamana Hospital, Varanasi

वर्तमान समय में मेडिकल क्षेत्र में रिसर्च के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन इस बार की रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। बच्चे कैंसर की चपेट में तेजी आ रहे हैं। प्रति दस लाख पर 72.7 लड़के और 39.9 लड़कियों में कैंसर मिला है। 2018-19 की रिपोर्ट के अनुसार यह संख्या प्रति दस लाख क्रमश: 59.6 और 23.9 रही। यानी पिछली रिपोर्ट के मुकाबले बच्चों में कैंसर तेजी से बढ़ रहा है।

इसका खुलासा महामना पं. मदन मोहन मालवीय कैंसर अस्पताल की जनसंख्या आधारित कैंसर रजिस्ट्री 2020-21 (पीबीसीआर) रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार 0-14 साल के 2.4 फीसदी कैंसर की चपेट में हैं। बच्चों में सबसे अधिक लिम्फोइड ल्यूकेमिया (रक्त एवं अस्थि मज्जा) कैंसर है। औसतन प्रति दस लाख पर 11.9 लड़के और 7.2 लड़कियां इसकी चपेट में आई हैं। बच्चियों में रक्त कैंसर के बाद किडनी कैंसर सबसे ज्यादा है।

जज साहब के घर से चोरी हो गए 2 सेब, जांच में जुटा पूरा पुलिस महकमा

See also  एक साथ दो छात्राओं को नशीली गोलियां देकर रेप करता रहा युवक, पेट में दर्द पर दरिंदगी का खुलासा

बदलती जीवनशैली और पर्यावरणीय कारक कैंसर के बढ़ते मामलों की बड़ी वजह बनते जा रहे हैं। बनारस में प्रति लाख 67.7 पुरुष और 54.7 महिलाएं कैंसर की चपेट में हैं। इसमें किसान, लिपिक वर्ग/दुकान संचालक और गृहिणीयां सबसे ज्यादा हैं। यह संख्या क्रमश: 34.9, 14.9 और 13.8 फीसदी है। बनारस में हर 13 में से एक पुरुष तथा हर 16 में से एक महिला को जीवनकाल में कैंसर होने का जोखिम है।

गांव से ज्यादा शहरों में मरीज

अस्पताल की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बनारस में कैंसर के 4446 मरीज मिले हैं। इसमें 2514 पुरुष और 1932 महिलाएं हैं। रिपोर्ट के अनुसार पुरुषों में सबसे ज्यादा मुंह, जीभ, गॉल ब्लैडर, फेफड़ा और लिवर के मरीज हैं। ये 17.8, 5.8, 4.5, 4.2 और 2.9 प्रति लाख क्रमश: हैं। वहीं महिलाओं में ब्रेस्ट, गॉल ब्लैडर, सर्वाइकल, ओवरी और माउथ कैंसर ज्यादा है। ये 12.4, 7.9, 5.0, 3.9 और 2.2 है।

शराब घोटाला मामले में विजन प्लेसमेंट एजेंसी के तीनों संचालकों से ईडी ने जेल में की पूछताछ

See also  मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया को UP STF ने किया ढेर, एनकाउंटर में DSP को भी लगी गोली

रिपोर्ट के अनुसार जिले में गांवों की तुलना में शहरों में कैंसर मरीजों की संख्या कहीं अधिक है। शहरी पुरुषों में कैंसर की दर 76.5 प्रति लाख दर्ज की गई, जो ग्रामीण पुरुषों (59.3 प्रति लाख) से काफी अधिक है। इसी तरह महिलाओं में भी शहरी क्षेत्रों में कैंसर की दर 62.5 प्रति लाख है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह 48.7 प्रति लाख पाई गई।

गॉल ब्लैडर कैंसर दे रहा चेतवानी

महिलाओं में पहले ब्रेस्ट और दूसरे नंबर सर्वाइकल कैंसर होता था, लेकिन अब गॉल ब्लैडर कैंसर ज्यादा हो रहा है। इसमें मृत्यु दर भी अधिक है। रिर्पोर्ट के अनुसार प्रति लाख 7.9 महिलाएं गॉल ब्लैडर कैंसर की चपेट में आ रही हैं। वहीं प्रति लाख 7.2 की मृत्यु दर है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्टोन के कारण ये समस्या बढ़ रही है।

43.4 फीसदी मुंह और गले का कैंसर

रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 43.4 मुंह और गले के कैंसर से पीड़ित हैं। दूसरे नंबर पर पेट और तीसरे पर श्वसन तंत्र प्रणाली को प्रभावित करने वाला कैंसर ज्यादा है।

बिहार में युवक की पीट-पीट कर हत्या के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, दिल्ली-कोलकाता हाईवे को किया जाम

See also  गयाजी में डॉक्टर तपेश्वर सिंह को बदमाशों ने गोली मारी, बेटे से चल रहा संपत्ति विवाद

कीटनाशकों के कारण किसान पीड़ित

एमपीएमएमसीसी ऐंड एचबीसीएच के प्रिवेंटिव ऑनकोलॉजी ऐंड कैंसर रजिस्ट्री की ऑफिसर इंचार्ज डॉ. दिव्या खन्ना ने कहा कि इस बार हम लोगों ने पेशे के आधार पर भी रिपोर्ट तैयार की है। किसानों और गृहिणियों में कैंसर के मामले सबसे अधिक दर्ज किए गए हैं। तंबाकू सेवन, कीटनाशकों का संपर्क, धुएं और स्वास्थ्य जांच में देरी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि नियमित स्क्रीनिंग, तंबाकू से दूरी, स्वस्थ जीवनशैली और समय पर इलाज बेहद जरूरी है। पीबीसीआर रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि कैंसर अब सिर्फ बीमारी नहीं, बल्कि सामाजिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य की बड़ी चुनौती बन चुका है।

मेडिकल में फर्जी प्रमाणपत्र से हो रहा नामांकन, बाबूलाल मरांडी ने कहा- मामले की कराएं सीबीआई जांच

पेशे के अनुसार कैंसर

किसान- 34.9

लिपिक, दुकान संचालक -14.9

गृहिणी -13.8

शासकीय कर्मचारी -9.1

सेमी स्किल्ड लेबर -5.3

सेमीप्रोफेशनल -4.5

अन स्किल्ड लेबर -4.2

निजी कर्मचारी -3.3

प्रोफेशनल -2.0

स्किल्ड लेबर -1.7

बेरोजगार -1.2

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now