आईईडी की चपेट में आई लकड़ी चुनने गई मासूम बच्ची, विस्फोट में पेट से बाहर आ गई आंत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 26, 2024

gumla-id-blast

गुमला जिले के नक्सल प्रभावित कुरुमगढ थाना क्षेत्र के सकरा पानी गांव स्थित जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से लकड़ी चुनने गई एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची अनुष्का कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने उसे सीएचसी चैनपुर लेकर गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखकर चिकित्सक ने गुमला रेफर कर दिया। जिसके बाद किशोरी को परिजनों ने सदर अस्पताल नहीं ले जाकर शहर के एक निजी अस्पताल ले गए।

जहां पर चिकित्सक ने बताया कि पेट से आंत बाहर आ गया है। रक्तस्राव भी हो रहा है। चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु किशोरी को रांची रिम्स रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स ले गए।

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में झारखंड की परेड को लीड करेंगे लोहरदगा के सुधांशु

मासूम के साथ उसकी मां बिरसो देवी भी साथ थी। बीते दिन मासूम जंगल मे लकड़ी चुनने गई थी। इसी दौरान जंगल मे नक्सलियों द्वारा बिछाया गया एक आईईडी विस्फोट कर गया। इस विस्फोट में मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

See also  हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज, जानें कौन-कौन हो सकता है शामिल

सूचना मिलते ही कुरुमगड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल मासूम को गुप्त तरीके से इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी लेकर पहुंची। जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।पर मासूम को सदर अस्पताल नहीं लाकर मीडिया से बचने के लिए निजी अस्पताल लाया गया। गुमला जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है।

लोहरदगा में बालू लदा ट्रैक्टर बना काल, दो युवकों को रौंदा, दूसरी घटना में एक अन्य की गई जान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now