हजारीबाग : जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को बाल सुधार गृह एवं ओपन जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, तैनात पुलिस बल की सतर्कता तथा अंदर की गतिविधियों का गहन जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने मौजूद वार्डन, जेल के पुलिस पदाधिकारियों, जिला से प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जेल और बाल सुधार गृह की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश देते हुए चौकसी बढ़ाने पर जोर दिया।



