गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में झारखंड की परेड को लीड करेंगे लोहरदगा के सुधांशु

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 26, 2024

sudhanshu-lohardaga

लोहरदगा के लिए गौरव का क्षण होगा, जब यहां के होनहार छात्र सुधांशु कुमार गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर दिल्ली में आयोजित परेड में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर दिल्ली में आयोजित परेड के लिए झारखंड राज्य से दो छात्र और दो छात्रा समेत कुल चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

जिसमें लोहरदगा के सुधांशु कुमार के साथ दुमका से अजय मोदी, साहेबगंज से स्नेहा कुमारी और जमशेदपुर से श्रुति झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। लोहरदगा शहरी क्षेत्र के शांति नगर किस्को मोड़ निवासी चंद्रभूषण प्रसाद के पुत्र सुधांशु कुमार गणतंत्र दिवस 2025 पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए लोहरदगा के साथ झारखंड राज्य का नाम बुलंद करेंगे।

वाईबीएन विश्वविद्यालय रांची से बीएड की पढ़ाई कर रहे सुधांशु कुमार अपनी मेहनत और लगन से लोहरदगा जिले के साथ-साथ झारखंड राज्य का नाम रौशन किया है। सुधांशु कुमार ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित आरडी (रिपब्लिक डे) कैंप में हिस्सा लेने के लिए वे पहली जनवरी 2025 को दिल्ली रवाना होंगे।

See also  लोहरदगा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने मांगा डायन और जादू-टोना के केस का ब्योरा

लोहरदगा में बालू लदा ट्रैक्टर बना काल, दो युवकों को रौंदा, दूसरी घटना में एक अन्य की गई जान

सुधांशु कुमार ने अपने चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है। वे पहले एनएसएस द्वारा आयोजित कैंप में विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित हुए। जिसके बाद अपनी मेहनत के दम पर राज्य स्तर पर अपना चयन सुनिश्चित किया।

तत्पश्चात नवंबर 2024 में दस दिनों के लिए प्रशिक्षण और फाइनल सलेक्शन के लिए पटना के बीआईटी मेसरा में आयोजित कैंप में भाग लिया। जहां पर अंतिम चयन पर मुहर लगी। जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर अब वह 26 जनवरी 2025 को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में हिस्सा लेंगे।

धौनी बन गए सैंटा क्लॉस, बेटी के लिए माही ने बदल लिया रूप, देखिये तस्वीरें

इसके लिए पहली जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित कैंप में हिस्सा लेंगे। गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर दिल्ली में आयोजित परेड के लिए चयन होने पर सुधांशु कुमार ने प्रशिक्षकों, स्वजनों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और समर्थन से मुकाम तक पहुंचने में मदद की सराहना की है।

See also  लोहरदगा में बालू लदा ट्रैक्टर बना काल, दो युवकों को रौंदा, दूसरी घटना में एक अन्य की गई जान

झारखंड के युवाओं के लिए सुधांशु की यह सफलता प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। इधर सुधांशु कुमार के चयन से वाईबीएन विश्वविद्यालय रांची के साथ-साथ लोहरदगा व पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है।

पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, हाथ जोड़ने के बावजूद डंडे बरसाते रही पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now