लोहरदगा में बालू लदा ट्रैक्टर बना काल, दो युवकों को रौंदा, दूसरी घटना में एक अन्य की गई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 26, 2024

बिहार में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटने से महिला समेत पांच की मौत, कई घायल

लोहरदगा जिले अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ-ख्वास अंबवा सड़क में बालू ट्रैक्टर की चपेट में आने से यह घटना हुई है। इस घटना में नगजुआ पतराटोली गांव निवासी प्रसाद उरांव का पुत्र विकास उरांव व ख्वास अंबवा गांव के बिरसु कच्छप का पुत्र राहुल कच्छप की मौत हो गई है।

दोनों अपने प्लेटिना बाइक से नगजुआ से ख्वास अंबवा जा रहे थे। तभी रास्ते में तेज गति से आ रहे बालू ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक अपना ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। घटना से क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीण शीघ्र ट्रैक्टर व ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

धौनी बन गए सैंटा क्लॉस, बेटी के लिए माही ने बदल लिया रूप, देखिये तस्वीरें

See also  रांची में चाचा कर रहा था दिव्यांग भतीजी का रेप, गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात; गिरफ्तार

घटना की सूचना कैरो थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद कैरो थाना पुलिस ट्रैक्टर चालक की खोजबीन में जुट गई है। थाना प्रभारी नीरज कुमार झा का कहना है कि ग्रामीणों से पता चला है कि बालू गाड़ी की चपेट में आने से दोनों किशोर की मौत हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। पुलिस ट्रैक्टर व चालक की धड़पकड़ में जुट गई है।

मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक घायल

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना के अरु गांव निवासी बंदे उरांव की मौत बुधवार रात सड़क दुर्घटना में हो गई। जबकि दूसरा युवक विक्की राजा घायल है। बताया जाता है कि गुमला जिले के घाघरा थाना के नवडीहा के समीप अज्ञात वाहन ने युवकों को धक्का मार दिया। जिसमें अरु गांव निवासी बंदे उरांव के पुत्र अक्षय उरांव की मौत हो गई। जबकि अरु गांव निवासी संजय उरांव के पुत्र विक्की राजा घायल है। दुर्घटना में बंदे उरांव की मौत की खबर सुनने के बाद गांव में मातम छा गया है।

See also  झारखंड में चल रही सिपाही भर्ती में एक और की मौत, अब तक 11 की गई जान; 47 बेहोश

पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, हाथ जोड़ने के बावजूद डंडे बरसाते रही पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now