Ranchi: Xtreme Bar में डीजे हत्याकांड में बीजेपी ने सरकार को घेरा, रांची के सेल सिटी में रहता है हत्यारा अभिषेक सिंह ; गया से गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 27, 2024

Ranchi Xtreme Bar

Ranchi: Xtreme Bar में डीजे की हत्याकांड का वीडियो सामने आया है । इस वीडियो में साफ दिख रहा है है कि Xtreme Bar का डीजे हत्यारे के सामने खड़ा है और बात कर रहा है और अर्धनग्न हत्यारे ने सामने से गोली मार दी । डीजे संदीप उर्फ सैंडी को इस बात  का जरा भी एहसास नहीं हुआ होगा कि उसकी हत्या कर दी जाएगी या सामने वाला उसे जान से मारने के इरादे से आया है  ।

Xtreme Bar में फायरिंग का वीडियो देखें

एक दूसरे वीडियो में जो कि बार के बाहर का उसमें आरोपी हत्यारा अभिषेक फायरिंग करता हुआ और खोखे चुनता हुआ नजर आ रहा है साथ ही पुलिस की गश्ती वैन भी नजर आ रही है । बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इस मामले में पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं ।

 

रांची के सेल सिटी में रहता है हत्यारा

अभिषेक के पास दो लाइसेंसी हथियार हैं, जिनका लाइसेंस असम के टेबू का है। अभिषेक रांची के सेल सिटी स्थित ई-नाइन/टू फ्लैट में रहता था। जब पुलिस उसके फ्लैट पर पहुंची, तो ताला बंद पाया। पुलिस ने ताला तोड़कर पूरे घर की तलाशी ली और कई बैंक खातों की पासबुक, वाहन के कागजात सहित अन्य सामान बरामद किया। इसकी पुष्टि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार को की है।

See also  झारखंड के अंडर-19 क्रिकेट टीम में बंगाल के 26 वर्षीय खिलाड़ी, चयन प्रक्रिया और नियमों की पारदर्शिता पर उठे सवाल

बिहार के गया से गिरफ्तार हुआ अभिषेक सिंह

पुलिस ने सफेद रंग की ब्रेजा कार भी बरामद की है। इस कार पर (जेएच 01 डीएल-2400) वाला फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद भागते वक्त आरोपी की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था। सुबह करीब पांच बजे क्रेन की मदद से कार को गैरेज में पहुंचाया गया। यह कार कचहरी चौक के पास एक गैराज से बरामद हुई है। कार से चार कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कार का एफएसएल टीम से जांच कराया है। साथ ही, एक टीम को अभिषेक के लोकेशन के आधार पर तकनीकी शाखा के सहयोग से बिहार के गया भेजा गया, जहां से उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस टीम आरोपी को लेकर वहां से निकल गई है।

मामूली बात में डीजे संदीप की हत्या

Xtreme Bar के सीसीटीवी से मिले इसे वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह मामूली सी बात में डीजे संदीप को अपनी जान गंवानी पड़ी । हत्याकांड ने झारखंड की राजधानी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए । यह कांड तब हुआ जब राज्य में आचार संहिता लगी हुई है। जगह-जगह पुलिस चेकिंग में लगी है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से सरकार पर निशाना साधा है ।

यह घटना राजधानी “रांची” के बीचो-बीच की है !

निकम्मी सरकार जब राज्य में होती है तो शासन अपराधियों के हाथों में चला जाता है। राजधानी रांची में सरेआम एक युवक को मशीन गन के माध्यम से गोलियों से छलनी कर दिया गया।

आप और आपके परिवारजन आज राज्य में सुरक्षित नहीं हैं। अपना ख्याल रखिएगा, यहां की सरकार लूट-खसोट में व्यस्त है। ये आपकी रक्षा करने में नाकाम हैं, इनसे सुरक्षा की उम्मीद बेकार है।

Ranchi के Xtreme बार में गोली चली, DJ की गोली मारकर हत्या, बाउंसर और शराब पीने आये युवकों में हुआ था विवाद

शराब पीने को लेकर हुई थी कहानसुनी

गौरतलब है कि राजधानी रांची केXtreme Bar में रविवार देर रात गोली चली थी । फायरिंग में बार के डीजे की मौत हो गई। इस हत्या के पीछे बार में बाउंसरों और शराब पीने आये युवकों के बीच का विवाद बताया जा रहा है ।घटना की सूचना के बाद रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, रांची सिटी डीएसपी वी रमन और चुटिया थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे ।

See also  अमित शाह का रांची में रोड शो, उमड़ी भीड़ देख गदगद हुए गृहमंत्री; संजय सेठ को जिताने की अपील की

रांची में सुरक्षा पर  सवाल

रांची एसएसपी ने Xtreme Bar में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर बताया कि रविवार रात बार में चार-पांच युवक शराब पी रहे थे, इसी दौरान बार के बाउंसरों और युवकों के बीच वाद-विवाद हुआ। इसके बाद बार में मौजूद सभी युवक बाहर चले गये। देर रात करीब एक बजे ये सभी युवक वापस बार में लौटे , तब तक बार बंद हो चुका था। अपनी गाड़ी का इंतजार कर रहे Xtreme Bar के डीजे संदीप उर्फ सैंडी को गोली मारकर सभी फरार हो गए।

Kalpana Soren ने चुनावी सभा में कहा- ये चक्रवात बता रही है कि हिंदुस्तान की हवा बदल गई है, हमारी सरकार दिल्ली में आ रही है

Nitish Kumar ने चुन लिया अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी, लोकसभा चुनाव के बाद Nishant रख सकते है राजनीति में कदम

दरकते मंच से राहुल गांधी ने मीसा भारती और तेजस्वी यादव को किस तरह ‘बचाया’ ? देखिए

See also  राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर, शाम को राज्यपाल से की मुलाकात रात को हो गए दिल्ली रवाना

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now