दरकते मंच से राहुल गांधी ने मीसा भारती और तेजस्वी यादव को किस तरह ‘बचाया’ ? देखिए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 27, 2024

Rahul gandhi

पाालीगंज- राहुल गांधी ने पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में आरजेडी की प्रत्याशी मीसा भारती के प्रचार किया  । लेकिन इस सभा में उस वक्त अजीब स्थिति हो गई जब मंच दरकने लगा । मंच पर उस वक्त राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती समेत कई नेता मौजूद थे । भाषण खत्म होने के बाद तीनों वापस जा रहे थे तभी मंच दरकने लगा ।

 

 

पालीगंज में राहुल गांधी ने जैसे ही भाषण खत्म किया वे मीसा भारती और तेजस्वी से मिलकर जा रहे थे और लोगों का हाथ उठाकर अभिवादन कर रहे थे इसी दौरान मंच  हिलने लगा और बीच से दरकने की आवाज आने लगी  मंच पर मौजूद नेता घबराने लगे लेकिन राहुल गांधी ने अपने सुरक्षा कर्मियों को चिंता नहीं करने की सलाह देते हुए तेजस्वी यादव की ओर देखा और उन्हें सुरक्षित उतरने की सलाह दी । राहुल गांधी का हाथ मिसा भारती ने पकड़ रखा था ।

राहत की बात यह रही कि मंच एक दो फीट दरकने के बाद गिरा नहीं और सभी नेता आराम से मंत से उतर गए । लेकिन  जिस तरह का मंच तैयार किया गया था उससे  सुरक्षा पर सवाल जरुर खड़े होते हैं।

Nitish Kumar ने चुन लिया अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी, लोकसभा चुनाव के बाद Nishant रख सकते है राजनीति में कदम

Pune Car Accident Update: दौलत के आगे बिक गए थे धरती के ‘भगवान’ , सबूत नष्ट करने के आरोप में दो डॉक्टर गिरफ्तार

See also  RJD के विधायक हो रहे है कैद ! तेजस्वी आवास पर कपड़ा-सुटकेस लेकर पहुंचे विधायक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now