- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Xtreme Bar DJ Murder Case: मिल गई हत्याकांड में इस्तेमाल राइफल, फर्जी था लाइसेंस; तीन और गिरफ्तार

ranchi police

रांची: Xtreme Bar DJ Murder Case में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस ने उस हथियार को बरामद कर लिया है जिससे डीजे संदीप उर्फ सैंडी की हत्या की गई थी ।  पुलिस ने तीन और लोगों को हथियार छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है । बताया जा रहा है कि रांची के तुपुदाना से इनकी गिरफ्तारी हुई है । पुलिस रायफल के साथ-साथ गोलियां और खोखे भी बरामद कर लिए हैं।

रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी

रांची के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि जिस हथियार का इस घटना में इस्तेमाल किया गया उस हथियार का लाइसेंस फर्जी निकला।  रांची पुलिस इस हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए पंद्रह घंटे के अदंर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली थी ।

See also  बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 10 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला

डीजे संदीप की हुई थी हत्या

Xtreme Bar के सीसीटीवी से मिले वीडियो में साफ दिख रहा था कि किस तरह मामूली सी बात में डीजे संदीप को अपनी जान गंवानी पड़ी । हत्याकांड ने झारखंड की राजधानी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे । Ranchi के Xtreme बार में गोली चली, DJ की गोली मारकर हत्या, बाउंसर और शराब पीने आये युवकों में हुआ था विवाद

शराब पीने को लेकर हुई थी कहानसुनी

गौरतलब है कि राजधानी रांची केXtreme Bar में रविवार देर रात गोली चली थी । फायरिंग में बार के डीजे की मौत हो गई। इस हत्या के पीछे बार में बाउंसरों और शराब पीने आये युवकों के बीच का विवाद बताया जा रहा है ।घटना की सूचना के बाद रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, रांची सिटी डीएसपी वी रमन और चुटिया थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे ।

रांची के Xtreme Bar में डीजे सैंडी हत्याकांड और मारपीट मामले में अब तक चौदह गिरफ्तारियां, हत्या के आरोपी अभिषेक सिंह का पिता भी अरेस्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now