चतराः बीजेपी से कालीचरण सिंह और निर्दलीय डॉक्टर अभिषेक सिंह ने किया नामांकन, जीत के किए दावे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 26, 2024

चतरा कालीचरण सिंह और डॉक्टर अभिषेक

चतरा : चतरा संसदीय क्षेत्र का सियासी माहौल अब गरम होने लगा है ।  अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुक्रवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।  बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह और दूसरा निर्दलीय अभ्यर्थी डा. अभिषेक कुमार सिंह ने अपना पर्चा दाखिल किया ।  दोनों उम्मीदवार अपने प्रस्तावक और समर्थक के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप के समक्ष पर्चा दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी के साथ प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रतिपक्ष के नेता अमर आउरी, पांकी के विधायक शशिभूषण मेहता, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता और पूर्व जिलाध्यक्ष विनय सिंह मौजूद थे। लेकिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष प्रत्याशी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष, प्रतिपक्ष के नेता व प्रस्ताव ही गए थे। नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कालीचरण सिंह ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्र के निवासियों की आवाज बुलंद करूंगा। उन्होंने कहा कि 1957 के बाद यह पहला मौका है, जब भाजपा ने एक स्थानीय और साधारण कार्यकर्ता को लोकसभा का टिकट दिया है।

See also  चतराः जयप्रकाश भोगता ने नामांकन लिया वापस, बीजेपी के कालीचरण ने ली राहत की सांस; फिर भी मैदान में कई महारथी

निर्दलीय प्रत्याशी डा. अभिषेक कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सेवा उनका धर्म है। क्षेत्र के लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। सेवा भाव के लिए वे चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चतरा  में अभी तक जितने भी सांसद हुए हैं उन्होंने इलाके के लिए कुछ नहीं किया है, किया होता तो चतरा में इतनी समस्याएं कैसे होती । डॉक्टर अभिषेक ने यह भी कहा कि चतरा में बड़ी पार्टियों का विनाश उनके हाथों लिखा है । डॉक्टर अभिषेक दिल्ली के एम्स से नेत्र रोग में एमडी कर के रांची में अपना क्लिनिक चलता हैं । वे कई वर्षों से इलाके में कैंप लगा कर लोगों की मदद करते रहे हैं। नामांकन के दौरान डॉक्टर अभिषेक सिंह की पत्नी मीनाक्षी सिंह भी मौजूद थीं।

चतरा कालीचरण सिंह और डॉक्टर अभिषेक

नामांकन को लेकर डीसी आफिस के आसपास सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है। डीसी आफिस के सभी द्वार पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षाकर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया हैं। उम्मीदवारों, नामांकन पत्र खरीदने वालों और मीडियाकर्मियों को ही परिसर में जाने की अनुमति है।

See also  चतरा के सियासी मैदान में उतरे एम्स दिल्ली के डॉक्टर अभिषेक, नामांकन में जुटी भीड़, जीत का किया दावा

सोना था नकली फिर भी मिल गया करोड़ों का लोन, ऐसे हुआ धनबाद में बैंक ऑफ इंडिया में घोटाला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now