Kalpana Soren ने चुनावी सभा में कहा- ये चक्रवात बता रही है कि हिंदुस्तान की हवा बदल गई है, हमारी सरकार दिल्ली में आ रही है

Kalpana Soren ने चुनाव प्रचार के दौरान BJP पर बोला हमला, कहा-साजिश कर फर्जी मामले में Hemant Soren को जेल में डाला गया

देवघर: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने सोमवार को गोड्डा, दुमका संसदीय क्षेत्र में गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर जबदस्त हमला किया।
कल्पना सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बीजेपी ने फर्जी मामले में षड्यंत्र कर जेल में डाला है और ऐसे जमीन के मामले में जेल में डाला है जिसके एक भी टुकड़े का कागज हेमंत सोरेन के नाम पर नहीं है। पिछले तीन महीने से हेमंत जी जेल में है, इस बार बीजेपी का ये षड्यंत्र उनपर भारी पड़ेगा, झारखंड में करारा जवाब मिलेगा। जनसभाओं में आ रहा जनसैलाब बीजेपी की नींद उड़ाने के लिए काफी है। झारखंड में बुरी तरह से हार मिलेगी बीजेपी को।

कल्पना सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभी आप लोग देख रहे है कि चक्रवात आ रहा है। ये चक्रवात बता रहा है कि अभी जो देश में चुनाव चल रहा है उसका मौसम बदल गया है। यहां आई जनता बीजेपी के खिलाफ लड़ रही है, यहां आंधी आ जाए तूफान आ जाए इंडिया गठबंधन दिल्ली पहुंच रहा है, बीजेपी वालों का तख्त हिलने वाला है। यहां की 14 की 14 सीटों पर इंडिया गठबंधन चुनाव जीतने वाला है। ये चक्रवात बता रही है कि अब हिंदुस्तान की हवा बदल चुकी है। इंडिया गठबंधन दिल्ली आ रही है।

दरकते मंच से राहुल गांधी ने मीसा भारती और तेजस्वी यादव को किस तरह ‘बचाया’ ? देखिए
गोड्डा और दुमका में सभा करने के दौरान कल्पना ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा। गोड्डा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि यह वो क्रांतिकारी भूमि जहां से बाबा तिलका मांझी ने तीर-धनुष से अंग्रेजों का मुकाबला तब किया था जब किसी ने ऐसा करने का सपना भी नहीं देखा था। आज भी वही लड़ाई है शोषकों के खिलाफ, बस स्वरूप बदल गया है। आदरणीय दिशोम गुरुजी ने बचपन में अपने संघर्षी पिता को खोया। इस के बाद उन्होंने महाजनों के खिलाफ आंदोलन किया, लोगों को हक़-अधिकार दिलाया। दिशोम गुरुजी और अनेकों महान क्रांतिकारियों के सँघर्ष के बाद ही हमें झारखण्ड मिला। आज हम अपने आप को गर्व से झारखण्डी कहते हैं, यह झारखण्ड उन्ही की देन है।आज आदरणीय दिशोम गुरुजी के बेटे हेमन्त जी को भी बीजेपी ने डर के मारे जेल में डाल दिया है। हेमन्त जी राज्य के लोगों को हक़-अधिकार दे रहे थे, अच्छी शिक्षा, राशन, पेंशन आदि से जोड़ रहे थे, इससे बीजेपी को तकलीफ हो गयी। हेमन्त जी ने 1932 खतियान, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण, सरना आदिवासी धर्म कोड विधानसभा से पारित करवाया, मगर यह सब देख बीजेपी वाले लोग चुप हो गए। आज महिलाएं समाज में आगे बढ़ रही हैं यह सब बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की बदौलत हो पाया है। मैं भी अपने परिवार की सेवा में खुश थी, लेकिन इन बीजेपी वालों ने चुनाव से ठीक पहले, जन-जन के प्यारे, आपके बेटा और भाई हेमन्त जी को जेल में डालने का काम किया। जिस जमीन के नाम पर हेमन्त जी को जेल में डाला गया है, उसमें उनका नाम ही नहीं है। हेमन्त जी को षड्यंत्र के तहत जेल में डालने की एक ही वजह थी कि पिछले 20 साल में बीजेपी राज्य में जो काम नहीं कर पायी, उससे लंबी और गहरी लकीर हेमन्त जी ने 4 साल में खींच दी। हेमन्त जी की जेल की चाबी आप लोगों के पास है। INDIA गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देकर हेमन्त जी को जेल से निकालने में मदद करें।चुनाव का यह आखिरी चरण है। बीजेपी वालों को चेता देना है कि यहां बड़े-बड़े पूंजीपतियों की पार्टी बीजेपी नहीं; बल्कि गरीब-गुरुबा, आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक का INDIA गठबंधन चलेगा।

Hemant Soren ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत की गुहार, रांची की PMLA कोर्ट ने याचिका कर दी थी खारिज

Nitish Kumar ने चुन लिया अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी, लोकसभा चुनाव के बाद Nishant रख सकते है राजनीति में कदम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now