डेस्कः दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शनिवार को दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने दूसरी बार बेटी को जन्म दिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के फुट प्रिंट शेयर किए हैं। गुड न्यूज शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट में नजर इमोजी भी बनाई है।


दीपिका पादुकोण को हुई बेबी गर्ल
दरअसल, 19 सितंबर को दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहले पोस्ट के साथ खुशखबरी दी है। पोस्ट में पैर के निशान के साथ कैप्शन में लिखा है, “बेबी गर्ल का स्वागत है।” दीपिका ने पोस्ट के साथ नजरबट्टू की इमोजी लगाई है।
कृति-सोनम कपूर ने किया कमेंट
इस पोस्ट के अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां मिलने लगीं। कृति सेनन ने कमेंट में लिखा, “आप दोनों को बधाई। दुआ के पास अब छोटी बहन है। कितना बड़ा आशीर्वाद है।” सोनम कपूर ने लिखा, “क्या शानदार सपना है। बधाई हो।” हुमा कुरैशी, सोनू सूद, एमी विर्क समेत बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस कपल को दूसरी बार माता-पिता बनने के लिए जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
2024 में बेटी दुआ का जन्म हुआ था
बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल। 8 सितंबर 2024। दीपिका और रणवीर।’ इससे पहले फरवरी 2024 में दीपिका ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों की लव स्टोरी 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी।
एक दिन पहले गई थीं सिद्धिविनायक
दीपिका पादुकोण डिलीवरी से ठीक एक दिन पहले ही अपने सास-ससुर और पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा के दर्शन करने गई थीं। बप्पा का आशीर्वाद लेने के ठीक एक दिन बाद ही उन्होंने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की खुशखबरी सुनाई है।





