जीजा के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या,10 साल के बेटे ने खोला अवैध संबंध का राज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2025

जीजा के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या,10 साल के बेटे ने खोला अवैध संबंध का राज

गोड्डाः पति-पत्नी के अटूट रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी गांव में सामने आई है। यहां दो बच्चे की मां ने अपने प्रेमी जीजा से मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और दो मासूम बच्चों को यतीम कर दिया। घटना सोमवार की रात की है।आरोपित 28 वर्षीय मोहसिना बीबी ने कठौन निवासी अपने प्रेमी सह रिश्ते में जीजा घुटन अंसारी के साथ मिलकर अपने ही पति 35 वर्षीय सहबूल अंसारी की गला दबाकर हत्या कर दी।

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किया कोर्ट में सरेंडर, धोखाधड़ी केस में पहुंची बेगूसराय की अदालत
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह सहबूल अंसारी मजदूरी करने के लिए गया था। इस दौरान उसकी पत्नी मोहसिना बीबी ने अपने प्रेमी जीजा को घर बुलाया । देर शाम होने के बाद मजदूरी करके घर आए सहबूल ने अपनी पत्नी व साढ़ू को आपत्तिजनक स्थिति में देखा।इसका विरोध करने पर आरोपित पत्नी ने पति काे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसके प्रेमी घुटन अंसारी ने सहबूल की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने मिलकर सहबूल अंसारी के शव का कपड़ा खोलकर नया कपड़ा पहनाकर घर से बाहर फेंक दिया।

See also  जर्जर सड़क देख एंबुलेंस लाने से किया मना, पूर्वी सिंहभूम में तड़पकर बच्ची की मौत

Video: रांची में बालू के लिए गैंगवार! भैरो सिंह गैंग का मोहम्मद राजन के नाम फायरिंग वाला वीडियो संदेश, खोपड़ी खोलने की दी धमकी
घटना की पुष्टि मृतक के बड़े पुत्र 10 वर्षीय अताउल अंसारी ने पुलिस के समक्ष की। उसने कहा कि उक्त दोनों आरोपितों ने उसे भी धमकी दी कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं देना, नहीं तो तुम्हें भी मार डालेंगे। बच्चे ने रात की पूरी घटना की जानकारी पड़ोसियों को भी दे दी।

‘5 करोड़ रुपए या मेरे साथ हनीमून?’ लड़की का अजीब सवाल, इंटरनेट पर बौराए लोग?
मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को हत्या की जानकारी दी। एसआई मुकेश कुमार, रजनीश कुमार सहित पुलिस बलों ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया वहीं आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोल्हान में भारी बारिश का अलर्ट,नदियां उफान पर, चाईबासा-जमशेदपुर में स्कूलों को किया गया बंद
ग्रामीणों ने बताया कि दो-तीन वर्ष से जीजा साली का अवैध संबंध चल रहा था। इसको लेकर कई बार मुखिया के साथ पंचायत भी की गई थी। लोगों को समझाने बुझाने के बाद सहबूल अंसारी दो बच्चों के लालन पालन के लिए पत्नी को स्वीकार किया था।

See also  रांची के ओरमांझी टोल प्लाजा पर जबरन वसूला जा रहा है दोगुना शुल्क, मान्य फास्टैग को ब्लैकलिस्ट बताकर हो रही है पैसे की उगाही

श्रावणी मेले के दौरान बासुकीनाथ धाम में रूट लाइन का पंडाल टूटा, 6 श्रद्धालु घायल
ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद भी दोनों अक्सर चोरी छिपे मिलते रहते थे। सहबूल अंसारी के दोनों पुत्र क्रमश: अताउल और साजिद के सिर से पिता का साया उठ गया है। आरोपित पत्नी मोहसिना बीबी बिहार के बांका जिले के रानीडीह फूदन टोला की रहनेवाली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now