चतरा में CCL की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में काम कर रही सुशी इंफ्रा कंपनी के ऑफिस पर अपराधियों ने की फायरिंग, गार्ड घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 23, 2026

चतरा : चतरा जिले के टंडवा में रविवार को दिनदहाड़े फायरिंग कर अपराधियों ने दहशत फैला दी। सीसीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में काम कर रही सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय पर दो बाइक पर आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। बताया जाता है कि उड़सू गांव में दोपहर करीब दो बजे चार अपराधी दो बाइक से कार्यालय पहुंचे। तीन अपराधी अंदर घुसे और अंधाधुंध फायरिंग की। उस वक्त कार्यालय में लंच टाइम चल रहा था। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद अपराधी टंडवा की ओर फरार हो गए।

WhatsApp Image 2026 08 23 at 6.15.16 PM

गार्ड को लगी गोली, 20 खोखे मिले
फायरिंग में SIS के सुरक्षा गार्ड रविश कुमार यादव (33 वर्ष) के बाएं हाथ में गोली लग गई। बताया गया कि गोली पहले दीवार से टकराई फिर गार्ड को लगी। जिसके बाद घायल गार्ड को टंडवा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फायरिंग की सूचना पर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार, इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा, सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार और पगार ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 20 खोखे बरामद हुए हैं।

See also  JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी: पत्थलगड्डा BSO तेजनारायण पंडित हिरासत में, CID के निर्देश पर कार्रवाई

राहुल दुबे गिरोह ने ली जिम्मेदारी
डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह लेवी को लेकर फायरिंग की घटना लग रही है। मौके से मिले पर्चे में राहुल दुबे गिरोह ने वारदात की जिम्मेदारी ली है। पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।घटना के बाद से सुशी इंफ्रा कार्यालय और चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now