देवेंद्रनाथ महतो सोमवार को नेमरा से शुरू कर रहे यात्रा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव से शिक्षा में सुधार का अभियान होगा आरंभ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 23, 2026

रांचीः जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष और छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो 24 अगस्त यानी सोमवार से अपनी यात्रा शुरू कर रहे है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा से देवेंद्रनाथ महतो अपनी यात्रा शुरू कर रहे है। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से यात्रा का आयोजन किया गया है।

WhatsApp Image 2026 08 23 at 5.28.31 PM
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 26 दिनों तक चले छात्र आंदोलन के बाद देवेंद्रनाथ महतो जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती परीक्षा को भ्रष्टाचार मुक्त करने को लेकर सुधार यात्रा शुरू कर रहे है। रामगढ़ से ये यात्रा शुरू होकर हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह के रास्ते झारखंड के सभी जिलों में जाएगी। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों की मांग पर झारखंड सरकार ने 22 परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इसके साथ ही जेएसएससी सीजीएल के माध्यम से हुई नियुक्ति को भी रद्द कर दिया गया था। नियुक्ति रद्द होने के बाद कर्मियों से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने सरकार पर आदेश पर रोक लगाते नियुक्ति फिर से बहाल करने का आदेश दिया था। इसके बाद देवेंद्रनाथ महतो ने सरकार पर हाईकोर्ट में अभ्यर्थियों का पक्ष मजबूती से नहीं रखने का आरोप लगाते हुए सुधार यात्रा नेमरा से शुरू करने का एलान किया। देवेंद्रनाथ महतो ने अपने आंदोलन के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर अपने साथ रखी थी। अब आंदोलन खत्म होने के बाद उनके पैतृक गांव से शिक्षा में सुधार की यात्रा शुरू कर रहे है।

See also  Ranchi Student Protest: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों के साथ की बैठक, छात्रों के साथ 4 मंत्री की रविवार दोपहर 12 बजे मीटिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now