स्कूटी में टक्कर लगी तो महिला ने कैब ड्राइवर को बीच सड़क पर पीटा, 20 सेकेंड में जड़े आठ तमाचे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 29, 2024

cab-driver-beaten

डेस्कः यूपी की राजधानी लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला बीच सड़क पर एक युवक को पीटती नजर आ रही है। पीटा जा रहा युवक कैब ड्राइवर बताया जा रहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि 20 सेकंड में महिला युवक को आठ तमाचे जड़ देती है। ड्राइवर ने आशियाना थाने में महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार एक महिला अपनी नाबालिग बेटी को सड़क पर स्कूटी चलवा रही थी।

दक्षिण कोरिया में दर्दनाक हादसा, रनवे से फिसला विमान; जिंदा जले 28 यात्री

इसी दौरान कैब ड्राइवर की कार से स्कूटी के पीछे से टक्कर लग गई। टक्कर लगने के बाद महिला इस कदर बौखला गई कि उसने कैब ड्राइवर को बीच सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। कार में बैठी महिला यात्री ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की लेकिन दबंग महिला ने किसी की नहीं सुनाई।

See also  BIHAR में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, पटना के सिटी एसपी सहित 29 आईपीएस का ट्रांसफर

महिला ने कैब ड्राइवर का कलर पकड़कर 20 सेकेंड में करीब आठ तमाचे जड़ दिए। बीच सड़क पर हुई मारपीट का किसी ने वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कैब ड्राइवर आशियाना थाने पहुंचा और आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

दुमका में ज्वेलरी शॉप मालिक को अपराधियों ने मारी गोली, जेवरात और कैश लेकर हुआ फरार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now