Apple का पहला फोल्डेबल आइफोन Duo लॉन्च, 2,99,900 से 4.5 लाख तक कीमत, AirPods 5 और Apple Watch Series 12 भी लॉन्च

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 10, 2026

Apple का पहला फोल्डेबल आइफोन Duo लॉन्च, 2,99,900 से 4.5 लाख तक कीमत, AirPods 5 और Apple Watch Series 12 भी लॉन्च

डेस्कः टेक दिग्गज एपल ने कैलिफोर्निया में आयोजित फॉल इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन डुओ लॉन्च कर दिया है। iPhone Duo की स्क्रीन मुड़ जाती है. इससे पहले फोल्ड सेगमेंट में सैमसंग का कब्जा था और कंपनी ने हाल ही में Samsung Galaxy Z Fold 8 को लॉन्च किया है।अब इस सेगमेंट में iPhone Duo आ चुका है, जिसका इंतजार लंबे समय से लोगों को था। iPhone Duo पासपोर्ट स्टाइल फोल्ड हैंडसेट है, जिसमें यूजर्स को वाइड स्क्रीन का एक्सपारियंस मिलता है। साथ ही इसमें एक स्प्लिट स्क्रीन का फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से एक ही समय में दो से ज्यादा ऐप्स को इस्तेमाल किया जा सकेगा।

iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलेगी। टॉप एंड वेरिएंट 2TB की है, जिसमें 4,49,900 रुपये है। इसमें 512GB और 1TB स्टोरेज के भी ऑप्शन हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी फ्लैशशिप सीरीज के दो सबसे शक्तिशाली हैंडसेट-आईफोन 18 प्रो और आइफोन 18 प्रो मैक्स भी पेश किया। यह सीरीज विश्व की पहली 2 एनएम तकनीक पर आधारित ए-20 प्रो चिप और रिकार्ड बैटरी लाइफ से लैस है। वैश्यिक बाजार में 18 प्रो की कीमत 1,999 डॉलर और प्रो मैक्स की कीमत 1,299 डॉलर से शुरू होगी। वहीं डुओ की शुरुआती कीमत 1,999 डॉलर रखी गयी है। भारत में बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।
स्मार्टफोन iPhone Duo से पर्दा उठाकर स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक नए अध्याय की शुरुआत की। इसके साथ ही फ्लैगशिप iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, एक्सट्रीम-स्पोर्ट्स वियरेबल Apple Watch Ultra 4, ऑल-न्यू हेल्थ सेंसिंग सिस्टम से लैस Apple Watch Series 12, और नेक्स्ट-जेनरेशन AirPods 5 (स्टैंडर्ड व ANC वेरिएंट) को भी दुनिया के सामने रख दिया। यह इवेंट हार्डवेयर अटोनॉमी की दिशा में एपल की सबसे बड़ी छलांग का प्रतीक है, जहां कंपनी ने अपने इन-हाउस 2nm A20 Pro सिलिकॉन, C2 5G मॉडेम, और H3 ऑडियो प्रोसेसर की ताकत का प्रदर्शन किया।

See also  टेक्सास में प्लेन क्रैश के बाद जबर्दस्त आग, ट्रक पर गिरा विमान; कैसे हुआ हादसा

 

प्रीमियम गैजेट मार्केट के लिए यह मेगा-लॉन्च रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। भारत में जहां iPhone Duo की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है, वहीं iPhone 18 Pro सीरीज 1,64,900 रुपए से शुरू होती है। एप्पल ने वियरेबल्स सेगमेंट में Apple Watch Ultra 4 (1,09,900 रुपए) के जरिए 50 घंटे की बैटरी लाइफ और Watch Series 12 (56,900 रुपए) के जरिए ऑल-न्यू प्रेडिक्टिव वाइटल्स ट्रैकिंग पेश की है। इसके अतिरिक्त, एंट्री-लेवल प्रीमियम ऑडियो को री-डिजाइन करते हुए AirPods 5 सीरीज को ₹14,900 की आकर्षक शुरुआती कीमत पर उतारा गया है। भारत में इन सभी प्रोडक्ट्स के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर 2026 से चालू होंगे और आधिकारिक डिलीवरी 18 सितंबर से शुरू होगी।


ये प्रोडक्ट्स हुए हैं लॉन्च
iPhone Duo: एप्पल की पहली फोल्डेबल क्रांति : एपल का पहला फोल्डेबल डिवाइस अल्ट्रा-फाइन लिक्विड मेटल हिंज के साथ आता है, जो डिस्प्ले पर बिना किसी विजिबल क्रीज के 7.9-इंच का इनर रेटिना OLED कैनवास प्रदान करता है. यह डिवाइस 2nm A20 Pro चिप और विशेष रूप से तैयार किए गए iOS Duo पर चलता है, जो एक साथ तीन एक्टिव ऐप्स और ड्रैग-एंड-ड्रॉप वर्कफ्लो को सपोर्ट करता है।
iPhone 18 Pro व Pro Max: TSMC की 2nm कटिंग-एज तकनीक पर बने A20 Pro चिप और इन-हाउस C2 5G मॉडेम के साथ प्रो सीरीज 40% तक तेज सस्टेन्ड परफॉर्मेंस देती है। 48MP फ्यूजन कैमरे में मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर तकनीक दी गई है। Pro Max मॉडल में 30 घंटे की अब तक की सबसे लंबी बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
Watch Ultra 4 और Watch Series 12 : एक्सट्रीम एडवेंचर्स के लिए तैयार इस वॉच में 50 घंटे का मॉन्स्टर बैटरी बैकअप, नया ‘Readiness Score’ (0-10 स्केल), और ऑफ-ग्रिड सैटेलाइट SOS कनेक्टिविटी दी गई है। Apple Watch Series 12 में ऑल-न्यू ‘Health-Sensing System’ से लैस यह वॉच गैर-आक्रामक ब्लड प्रेशर ट्रेंड्स, स्लीप एप्निया डिटेक्शन और प्रेडिक्टिव हेल्थ अलर्ट्स प्रदान करती है।
AirPods 5: AirPods 5 सीरीज को रीडिजाइन एर्गोनॉमिक्स और H3 चिप के साथ लॉन्च किया गया है, जो स्टैंडर्ड वेरिएंट के साथ-साथ पहली बार ओपन-ईयर स्टाइल में भी 2x बेहतर एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) देती है।

USB-C व फाइंड माय स्पीकर: चार्जिंग केस में USB-C, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और केस ढूँढने के लिए बिल्ट-इन स्पीकर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now