रांची समेत 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 10, 2026

रांची समेत 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव

रांचीः बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के प्रभाव से झारखंड में 10 और 11 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद राज्य में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है. इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक झारखंड के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है।

10 सितंबर को 11 जिलों में भारी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 सितंबर को रांची समेत 11 जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इनमें रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं।इन जिलों के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
11 सितंबर को इन जिलों में अलर्ट
11 सितंबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

See also  रांची में आज भी छाएं रहेंगे बादल, बारिश के आसार, झारखंड में अब सामान्य से सिर्फ 10 % कम वर्षा

भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट
अभिषेक आनंद ने बताया कि दोनों दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए संबंधित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इधर, बुधवार को संताल परगना और कोल्हान के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। रांची जिले के कांके में 21 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जबकि रांची शहर में एक मिमी बारिश हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now