- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

West Bengal Assembly Elections 2026:सिलिगुड़ी में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर और ममता समर्थकों में भिड़त

West Bengal Assembly Elections 2026:सिलिगुड़ी में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर और ममता समर्थकों में भिड़त

डेस्कः पश्चिम बंगाल में 152 सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जा रहे है। पूर्व की तरह की एक बार फिर बंगाल के चुनाव में हिंसा देखने को मिला है। सिलिगुड़ी में बीजेपी और टीएमसी समर्थकों में झड़प हुई तो मुर्शिदाबाद में टीएससी के कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच जमकर भिड़त हुई। टीएमसी से अलग हुए हुमायूं कबीर के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। यही नहीं वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई।

ट्रेजरी घोटाले की जांच सुस्तः CM के आदेश के 5 दिनों बाद भी CID तक नहीं पहुंचा जांच का आदेश
दरअसल,चुनाव के पहले चरण के दौरान सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित बूथ संख्या 26/237 पर मतदान की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान मतदान केंद्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच अचानक बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। घटना के वक्त इलाके से बीजेपी उम्मीदवार शंकर घोष भी मौके पर मौजूद थे। केंद्र पर तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की वजह से एक बड़ी अप्रिय घटना टल गई और मतदान की प्रक्रिया को फिर से सुचारू रूप से शुरू कराया जा सका। सिलीगुड़ी का यह इलाका संवेदनशील माना जा रहा है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


दिल्ली में IRS अधिकारी के बेटी की हत्या,यौन उत्पीड़न की आशंका, आरोपी को पुलिस ने होटल से किया गिरफ्तार
वहीं मुर्शिदाबाद के नौदा में टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष हुमायूं कबीर से बहस में उलझ गए।टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष और हुमायूं कबीर के बीच तीखी नोकझोक हुई।हुमायूं कबीर आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार हैं और उन्होंने पहले टीएमसी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हुमायूं कबीर के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए गए।हुमायूं कबीर ने टीएमसी पर आरोप लगाया है कि ये लोग माहौल बिगाड़ रहे हैं, जिसके बाद टीएमसी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी हुई, विरोध प्रदर्शन हुआ, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से हाथापाई बच गई। टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर को बीजेपी का एजेंट बता दिया है। रेजिनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हुमायूं कबीर अपने क्षेत्र की अलग-अलग पोलिंग बूथों पर जा-जाकर जायजा ले रहे हैं, वहां उन्हें टीएमसी के समर्थकों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है।

See also  अमन साहू के एनकाउंटर के बाद उसके भाई आकाश साहू ने मांगी औपबंधिक जमानत

 

यूपी के मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 11 लोगों की मौत
नौदा में देसी बम से कई घायल
हुमायूं कबीर दरअसल राज्य में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना के लिए सीधे ममता बनर्जी को निशाना बना रहे हैं, उन्हें ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं, जिसके बाद से ही टीएमसी समर्थक उनके खिलाफ हमलावर हैं। मुर्शिदाबाद के ही नौदा विधानसभा क्षेत्र में देसी बम फेंका गया था, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। वोटिंग के बीच अलग-अलग पार्टियों के समर्थक सड़कों पर निकले हुए हैं, जिन्हें हटाने के लिए सुरक्षाकर्मी जुटे हुए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now