दिल्ली में IRS अधिकारी के बेटी की हत्या,यौन उत्पीड़न की आशंका, आरोपी को पुलिस ने होटल से किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 22, 2026

दिल्ली में IRS अधिकारी के बेटी की हत्या,यौन उत्पीड़न की आशंका, आरोपी को पुलिस ने होटल से किया गिरफ्तार

DESK: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सीनियर IRS अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राहुल मीणा को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है। आरोपी पर अलवर में दुष्कर्म का भी आरोप है।

ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने के एलान को ईरान ने ठुकराया, कहा-‘हारने वाली शर्ते नहीं थोप सकते’

मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली थी और फिलहाल UPSC की तैयारी कर रही थी। बुधवार सुबह जब इस घटना की जानकारी मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा था कि घटना के समय मृतका के माता-पिता जिम गए हुए थे।इस वारदात के बाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में संदिग्ध आरोपी बैग लेकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। वह पीली टी-शर्ट पहने हुए है और उसके कंधे पर बैग टंगा हुआ नजर आता है। सूत्रों के मुताबिक, जांच में लूटपाट के सबूत भी मिले हैं, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है।

See also  आदित्यपुर में जमकर गरजा बुलडोजर, तोड़ दिए गए 56 घर; नहीं दिखा पाए थे कागज

झारखंड शराब घोटाले में CSMCL के MD अरूणपति त्रिपाठी का दावा,’मैंने विनय चौबे को नहीं दिए ₹5 करोड़’

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राहुल के रूप में हुई है।जांच में यह भी सामने आया कि दिल्ली में हत्या करने से कुछ घंटे पहले उसने अपने गांव में पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस खुलासे के बाद पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई और कई टीमों को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया।बताया गया कि बुधवार सुबह दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में 22 वर्षीय युवती का शव उसके घर के अंदर मिला था। वह एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी की बेटी थी और घटना के समय घर में अकेली थी, क्योंकि उसके माता-पिता जिम गए हुए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। युवती ने आरोपी का विरोध किया था, जिसके स्पष्ट संकेत घटनास्थल से मिले हैं।कमरे में सामान बिखरा हुआ था और शव फर्श पर पड़ा मिला। इससे साफ है कि वारदात के दौरान संघर्ष हुआ था।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती को काबू करने के लिए उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया। इसके बाद मोबाइल चार्जिंग केबल या किसी तार से गला घोंटकर हत्या की गई।शुरुआती जांच में यौन उत्पीड़न की आशंका भी जताई गई है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

See also  झारखंड के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, किशोरी की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now