यूपी के मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 11 लोगों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 23, 2026

यूपी के मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 11 लोगों की मौत

डेस्कः यूपी के मिर्जापुर में ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे चार वाहनों की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो में लगी आग में चालक समेत नौ लोग जिंदा जल गए।घटना इतना दर्दनाक थी कि बोलेरो और ऑल्टो सवार लोगों को बचाने का मौका ही नहीं मिला और सभी इसमें जल गए।

दिल्ली में IRS अधिकारी के बेटी की हत्या,यौन उत्पीड़न की आशंका, आरोपी को पुलिस ने होटल से किया गिरफ्तार
मिर्जापुर जिले में बुधवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बोलेरो, कार और एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि टक्कर लगते ही बोलेरो में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और गाड़ी में सवार 6 लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।उन्होंने हादसे में 11 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की।

See also  मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत से 10 मजदूरों की मौत, 3 घायल

महाराष्ट्र-हरियाणा से आ जाता है, ऐसे ठेकेदार-इंजीनियर को उल्टा लटकाकर जूते से मारना चाहिए- BJP विधायक सतेंद्र तिवारी के बिगड़े बोल
बोलेरो सवार मृतक जिगना के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर विष्णु सिंह निवासी रामपुर हंसवार अपने ही गांव के रहने वाले शगुन सिंह का बोलेरो चलाता था, जहां जिगना के एक परिवार को लेकर मुंडन कराने के लिए मैहर गए थे और वापस लौट रहे थे, जिसमें दो महिला और दो बच्चे भी थे। घटना इतना भीषण था कि तत्काल गाड़ी की पहचान नहीं हो सकी। टूटे गाड़ी नंबर प्लेट की मदद से मोबाइल नंबर निकालकर पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी है।बोलेरो सवार मृतक की पहचान प्रियंका सिंह 42, कार्तिकेय सिंह 18 वर्ष, पीयूष सिंह 14 वर्ष, पंकज सिंह 40 वर्ष, बीना सिंह 47 वर्ष, वंदना सिंह 43 वर्ष, शिवा सिंह 8 वर्ष, सोनम 9 वर्ष के रुप में हुई है।
कार चालक व खलासी की मौत
घटना में दूसरे कार में सवार जयप्रकाश की मौत हुई है, जो वाराणसी से बुकिंग लेकर रीवा छोडने गए थे और वापस लौट रहे थे। ट्रक सवार चना लेकर बिहार जा रहा था, जहां खलासी की मौत हो गई है।खलासी की पहचान विकास शर्मा निवासी सागर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। ड्राइवर की हालत गंभीर है। शेष लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।

See also  गयाजी में BDO 50 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार,3.5 लाख की रखी थी डिमांड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now