डेस्कः रामनंदी होटल्स एंड रिसोर्ट्स के मालिक पर 131 करोड़ रुपये के बैंक लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग का केस है। ईडी ने गुरुवार को कंपनी के 17 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। गयाजी शहर और बोधगया में तलाशी ली जा रही है। दिल्ली, गुरुग्राम, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत कई शहरों में छापेमारी की है।


गया के रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड से जुड़े मामले में यह कार्रवाई हुई हैं। कंपनी पर बैंकों के कंसोर्टियम से लिए गए करीब 85 करोड़ रुपये के ऋण में से लगभग 58 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी और डायवर्जन का आरोप है।आरोप है कि यह राशि फर्जी अथवा जाली प्रोजेक्ट कंप्लीशन रिपोर्ट के आधार पर हासिल की गई थी। गया-डोभी सड़क मार्ग पर एयरपोर्ट के समीप रामनंदी रिजॉर्ट और बोधगया थाना क्षेत्र के अमर बीघा में मिथिलेश राय के घर और कार्यालय में शुक्रवार की सुबह से ही ईडी की टीम जांच कर रही है।






