लोहरदगा में नगर परिषद चुनाव में वोटिंग जारी, 43070 मतदाता 112 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

लोहरदगा : नगर परिषद चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है सुबह 11:00 बजे तक 24.32% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया है. इसके बाद भी तेजी से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। शहर के कुल 46 मतदान केंद्रों में मतदान की प्रक्रिया चल रही है।

1 6

झारखंड में 48 निकायों में वोटिंग शुरू, 43 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे नगर की सरकार

लोहरदगा शहर के 23 वार्ड के लिए कुल 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशियों के बीच चुनाव मुकाबला चल रहा है। शहरी क्षेत्र में कुल 43070 मतदाता हैं। जिसमें से 21027 पुरुष और 22043 महिला मतदाता हैं। सुरक्षा व्यवस्था के ठोस इंतजाम किए गए हैं। शहर के मतदान केंद्रों में कुल 549 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा पेट्रोलिंग और जोलिंग जोनल स्तर पर भी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति हुई है।

2 7

सुबह 7:00 बजे से ही मतदान प्रारंभ हो गया है। मतदान की गति थोड़ी धीमी लेकिन नियमित रूप से जारी है। शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। शहर के विकास का दावा कर रहे हैं। हालांकि मतदाता खामोश हैं और खामोशी से अपना वोट डाल रहे हैं। शहर में चारों तरफ चहल-पहल नजर आ रही है। लोग मतदान करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

13 33 54 55 66 47 68 612 210 39 414 315 216 217 218 120212322

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now