जेईई मेंस में वीर और आदित्य ने रचा इतिहास, लोहरदगा का बढ़ाया मान, बधाई देने वालों का लगा तांता

जेईई मेंस में वीर और आदित्य ने रचा इतिहार, लोहरदगा का बढ़ाया मान, बधाई देने वालों का लगा तांता

लोहरदगा : जिले के दो होनहार छात्रों ने जेईई मेंस की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। वीर पोद्दार ने 99.53 पर्सेंटाइल और आदित्य गोयल ने 98.86 पर्सेंटाइल हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि छोटे शहरों से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। छोटे शहरों में बड़े सपने जब मेहनत और लगन से मिलते हैं, तो नतीजे भी बड़े होते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है लोहरदगा जिले के दो होनहार छात्र वीर पोद्दार और आदित्य गोयल ने। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक जेईई मेंस 2025 में इन दोनों छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले को गौरवान्वित करने का काम किया है। वीर पोद्दार और आदित्य गोयल की यह सफलता सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक प्रेरणा की मिसाल है। इनके अनुभव यह दर्शाते हैं कि समर्पण, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। आने वाले दिनों में ये दोनों छात्र न सिर्फ अपने करियर को ऊंचाई देंगे, बल्कि समाज के अन्य बच्चों को भी सफल बनने की राह दिखाएंगे। वीर और आदित्य की इस कामयाबी से उनके घर-परिवार के साथ-साथ पूरे समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ समाज और परिवार के लोगों ने भी दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

See also  Jharkhand Nikay Chunav Result 2026:लोहरदगा में BJP समर्थित अनिल उरांव की रोमांचक जीत ,जामताड़ा में निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार को हराया

WhatsApp Image 2025 04 21 at 18.39.50 e69523a2

हेमंत सोरेन को मिली फुटबॉल क्लब बार्सिलोना की जर्सी, झारखंड में बारका एकेडमी खुलेगी तो निकलेंगे बेहतरीन फुटबॉलर
वीर और आदित्य की इस सफलता पर बधाई देने वालों में मारवाड़ी समाज से शिव प्रसाद पोद्दार, प्रमोद पोद्दार,चांदमल पोद्दार, संदीप पोद्दार, बिमल बंका, राम प्रकाश मोदी, हरक चंद शर्मा, मनीष पोद्दार, विवेक केडिया, हनुमान पोद्दार, संजय सर्राफ, रूपेश चौधरी, दीपक अग्रवाल, आशीष पोद्दार, चंदन राजगढ़िया, शशांक बर्मन, मनीष राजगढ़िया, सहित मारवाड़ी पंचायत, मारवाड़ी युवा मंच, लोहरदगा मारवाड़ी समाज शामिल है। वही अग्रवाल समाज से बधाई देने वालो में चंद्रशेखर प्रसाद, अजय मित्तल, अनिल अग्रवाल, परमानंद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल (टिंकू), अनीश मित्तल, अभय अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, लवकुश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल (गुड्डू), कुमार नीरज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, उमाकांत अग्रवाल (पप्पू) शामिल हैं।

WhatsApp Image 2025 04 21 at 18.39.52 361ab595

सरायकेला-खरसावां के DC रवि शंकर शुक्ला PM अवार्ड फॉर एक्सीलेंस 2024 से सम्मानित,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया अवार्ड

लोहरदगा अपर बाजार निवासी और कपड़ा व्यवसायी सूरज पोद्दार और गृहणी रानू पोद्दार के पुत्र वीर पोद्दार ने जेईई मेन में सफलता का परचम लहराया है। वीर की इस सफलता से पूरा परिवार काफी खुश है, वीर को बधाई भी मिल रही है। विद्यापीठ कोचिंग सेंटर रांची से तैयारी कर वीर ने 99:53 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। वीर की सफलता से स्वजन और परिचित काफी खुश हैं। सभी ने कहा है कि वीर ने लोहरदगा जिले का नाम रोशन किया है। वीर का लक्ष्य जेईई एडवांस में ओर भी बेहतर कर आईआईटी कर लोहरदगा जिले के साथ अपने परिवार का नाम रोशन करना है। वीर पोद्दार की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता बेहद गौरवान्वित हैं। वीर के पिता सूरज पोद्दार ने भावुक होते हुए कहा कि हमारे बेटे ने जो करके दिखाया है, वह सिर्फ हमारा ही नहीं बल्कि पूरे समाज का सपना था। आज हमारा सिर गर्व से ऊंचा है। वीर ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे लोहरदगा जिले का नाम ऊंचा किया है। उनकी सफलता बच्चों के लिए एक प्रेरणा है, जो यह दिखाती है कि निरंतर मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वीर पोद्दार ने कहा कि मैंने खुद से वादा किया था कि इस बार कुछ बड़ा करना है। मैंने इंटरनेट मीडिया से दूरी बनाई और हर दिन 10 से 12 घंटे की पढ़ाई की। ये मेरे माता-पिता और गुरुजनों की दुआओं का ही असर है कि मैं आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं।

See also  Chamra Linda नायक या खलनायक! लोहरदगा के चुनावी रण में चमरा के नये पैतरे से किसको होगा फायदा, जानिये पूरी कहानी

WhatsApp Image 2025 04 21 at 18.41.27 edf2c638

निशिकांत दुबे पर केस कीजिये, हमारी अनुमति की जरूरत नहीं, CJI के खिलाफ टिप्पणी को लेकर अवमानना याचिका पर बोली सुप्रीम कोर्ट

लोहरदगा मिशन चौक निवासी अग्रवाल सभा के कार्यकारिणी सदस्य कन्हाई प्रसाद अग्रवाल के पौत्र आदित्य गोयल, सुनील कुमार अग्रवाल और रीना देवी के पुत्र आदित्य गोयल ने जेईई मेंस की परीक्षा में 98.86 परसेंटाइल लाकर जिले का नाम रोशन किया है। आदित्य गोयल की सफलता ने समाज के अन्य बच्चों को प्रेरणा देने का काम करेगी। आदित्य गोयल की मेहनत और परिश्रम ने परिवार और समाज का मान बढ़ाया है। इसे लेकर अग्रवाल सभा ने आदित्य गोयल के साथ-साथ उनके माता-पिता को बधाई देते हुए बेहतर भविष्य के लिए कामना की है। वहीं आदित्य गोयल ने 98.86 पर्सेंटाइल हासिल कर समाज के बच्चों के लिए मिसाल कायम की है। आदित्य के पिता सुनील कुमार अग्रवाल ने कहा वे उनका बेटा शुरू से ही अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहा। उसकी यह सफलता निश्चित रूप से अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मार्गदर्शन सही मिले, तो किसी भी परीक्षा में सफलता मिलना संभव है। आदित्य गोयल ने कहा कि संघर्ष से सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि मैंने ठान लिया था कि मुझे सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देना है। मैंने हर छोटी-बड़ी कमजोरी पर काम किया और नियमित टेस्ट से खुद को परखा। मेरा सपना है कि मैं एक दिन देश के लिए कुछ बड़ा करूं

See also  लोहरदगा में धनतेरस और दिवाली पर ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी दुरुस्त, एसपी ने दिया सुरक्षा का भरोसा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now