निशिकांत दुबे पर केस कीजिये, हमारी अनुमति की जरूरत नहीं, CJI के खिलाफ टिप्पणी को लेकर अवमानना याचिका पर बोली सुप्रीम कोर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2025

निशिकांत दुबे पर केस कीजिये, हमारी अनुमति की जरूरत नहीं, CJI के खिलाफ टिप्पणी को लेकर अवमानना याचिका पर बोली सुप्रीम कोर्ट

डेस्कः गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जाती है। निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करने के की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने बीजेपी सांसद के खिलाफ अवमानना कार्यवाही पर अब ने दो टूक में कहा है कि केस फाइल कीजिए, इसके लिए अनुमति की जरूरत नहीं है।

निशिकांत दुबे की जा सकती है संसद की सदस्यता, आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरु करने के लिए लिखी चिट्ठी

SC ने सोमवार को एक याचिकाकर्ता से कहा कि उसे सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई संजीव खन्ना की आलोचना करने को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना ​​याचिका दायर करने के लिए बेंच की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। इस मामले का उल्लेख जस्टिस बी. आर. गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच के सामने किया गया। याचिकाकर्ता के वकील ने दुबे की टिप्पणियों के बारे में हाल में आए एक समाचार का हवाला दिया और कहा कि वह अदालत की अनुमति से अवमानना ​​याचिका दायर करना चाहते हैं। जस्टिस गवई ने कहा, ‘‘आप इसे दायर करें। दायर करने के लिए आपको हमारी अनुमति की आवश्यकता नहीं है।’’

See also  JDU ने झारखंड में 15 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया दावा, नीतीश कुमार ने संजय झा को BJP से बात करने के लिए किया अधिकृत

CJI संजीव खन्ना के बाद अब निशिकांत दुबे के निशाने पर पूर्व CEC, “आप चुनाव नहीं मुस्लिम आयुक्त थे”

दुबे ने CJI पर की थी विवादित टिप्पणी

दुबे ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट को कानून बनाना है तो संसद और राज्य विधानसभाओं को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने सीजेआई खन्ना पर भी कटाक्ष किया और उन्हें देश में ‘गृह युद्धों’ के लिए जिम्मेदार ठहराया। हालांकि बीजेपी ने दुबे के बयान से खुद को अलग कर लिया। लेकिन कानून के जानकार इसे सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के तौर देख रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now