UPSC Result: अदिबा अहमद के पिता चलाते हैं किराए का ऑटो, चौथे प्रयास में बन गईं महाराष्ट्र की पहली मुस्लिम महिला IAS

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

adeeba ahmend

डेस्कः भारतीय सिविल सेवा में शामिल होना करोड़ों युवाओं का सपना होता है, लेकिन इस सपने को हकीकत में बदलना आसान नहीं। यवतमाल जिले की अदिबा अहमद ने यह कर दिखाया है। अदिबा महाराष्ट्र से सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) पास करने वाली पहली मुस्लिम महिला बनी हैं, और देशभर में 142वीं रैंक हासिल कर अपने माता-पिता और समुदाय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

चराता था बकरियां, रहता था झोपड़ी में…मेहनत और लगन से बिरदेव सिद्धप्पा ने UPSC में लाया 551वां रैंक

अदिबा के पिता चलात हैं ऑटो

अदिबा का सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा। उनके पिता किराए का ऑटो चलाते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। एक छोटे से किराए के घर में रहने वाली अदिबा ने तमाम आर्थिक तंगी और सामाजिक चुनौतियों का सामना करते हुए यह मुकाम हासिल किया।

See also  कैप्टन सुमित सभरवाल ने बंद किये थे एयर इंडिया के फ्यूल कंट्रोल का स्वीच, US एजेंसी का दावा, भारत ने दावे को किया खारिज

चौथे प्रयास में पाई सफलता

“यह मेरा चौथा प्रयास था। पहले असफल प्रयास के बाद मैं टूट सी गई थी। कई बार लगा कि मैं इस लायक नहीं हूं। लेकिन मेरे माता-पिता ने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने मुझे हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी,” अदिबा ने भावुक होकर कहा।

मां-पिता ने दिया पूरा साथ

अदिबा बताती हैं कि एक पितृसत्तात्मक समाज में, एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हुए, सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा पास करना आसान नहीं था। लेकिन उनके माता-पिता ने चट्टान की तरह उनका साथ दिया।

अदिबा बन गईं समाज की पहचान

आज अदिबा सिर्फ अपने परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि हालात चाहे जैसे भी हों, अगर हौसला बुलंद हो तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now