संदेशखाली का मुख्य आरोपी TMC नेता शाहजहां शेख 55 दिन बाद गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 29, 2024

पश्चिम बंगाल : संदेशखाली हिंसा का मुख्य आरोपी और टीएमसी नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार हो गया है। ईडी की टीम पर हमला मामले में वो पिछले 55 दिनों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ संदेशखाली की महिलाओं ने जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था। इसके बाद से बंगाल में ही नहीं पूरे देश में बवाल मचा हुआ था।
बंगाल पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद उसे गिरफ्तार किया है। बीती रात सरबेरिया इलाके से उसकी गिरफ्तारी की गई है। सुबह उसे बशीरहाट पुलिस लॉकअप में लाया गया है और इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मिनाखन के एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम खान ने शाहजहां की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि बंगाल पुलिस ने टीएमसी नेता शेख शाहजहां को नॉर्थ 24 परगना के मिनाखन इलाके से गिरफ्तार किया है, उसे आज ही बशीरहाट कोर्ट में पेश किया जाएगा ।

दक्षिण बंगाल ADG सुप्रतिम सरकार ने TMC नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर कहा, “कोर्ट के स्टे ऑर्डर के कारण हम गिरफ्तारी नहीं कर पा रहे थे… लेकिन जब कोर्ट ने स्पष्ट कह दिया कि शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है तो हमने तत्काल कार्रवाई करते हुए कल रात मिनाखा से शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया, कुछ ही समय में हम उसे अदालत में पेश करेंगे… हम पर बाध्यता थी लेकिन ED पर कौन सी बाध्यता थी कि उन्होंने गिरफ्तारी नहीं की?”

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नगर सेवा संवर्ग के 289 अभ्यर्थियों को सौपेंगे नियुक्ति पत्र, कैबिनेट बैठक में मंईयां सम्मान राशि को लेकर हो सकता है फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now