ट्रेन के टॉयलेट से रात को आने लगी चीखने की आवाज, पकड़ा गया पेंट्रीवाला; पोर्न दिखा महिला से रेप की कोशिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 7, 2024

train

झारखंड में उत्कल एक्सप्रेस में पेंट्रीकार के कर्मचारी ने सफर कर रही दिव्यांग महिला यात्री के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी पेंट्रीकार के कर्मचारी रामजीत सिंह और पीड़िता को पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में उतार जीआरपी थाना में पूछताछ की जा रही है। महिला के बयान पर चक्रधरपुर जीआरपी आगे की कार्रवाई कर रही है।

घटना पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस(ट्रेन संख्या 18477) की कोच संख्या एस-3 के शौचालय में घटी है। आरोपी उत्तरप्रदेश के आगरा का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता को बचाने वाले दो छात्र और एक छात्रा से मामले में पूछताछ की जा रही है।

नहीं रहे HEC के श्रमिक नेता राणा संग्राम सिंह, 96 वर्ष की उम्र में निधन; रविवार को अंतिम संस्कार

पीड़िता भुवनेश्वर में हुई थी सवार

पीड़िता के अनुसार, वह ओडिशा के नयागढ़ मायके आई थी। उत्तर प्रदेश के झांसी अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ ससुराल लौट रही थी। वह ससुराल लौटने के लिए भुवनेश्वर में उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई थी। उसी कोच में चाईबासा की एक छात्रा सहित दो इंजीनियरिंग छात्र चक्रधरपुर आ रहे थे। सफर के दौरान दिव्यांग प्रमाणपत्र दिखाने पर टीटीई ने महिला को एस-3 कोच में रिक्त पड़े 23 नंबर लोअर बर्थ पर बैठने को कहा। वहीं, महिला का बेटा ऊपर वाले बर्थ पर सो रहा था। महिला अपने बर्थ पर बैठी थी, तभी पेंट्रीकार में मेसर्स रूप केटरर्स प्रालि. दिल्ली में वेंडर का काम करने वाले रामजीत सिंह (25 वर्ष) पिता मोहर सिंह बनियान पहने पहुंचा और दुष्कर्म का प्रयास किया।

See also  Jharkhand Weather: झारखंड में आज भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

पति गैंगस्टर, पिता DSP , BJP की महिला उम्मीदवार देने जा रही है पूर्व मुख्यमंत्री को टक्कर

आरोपी ने पहले दिखाया अश्लील वीडियो

आगरा के देहाट थाना क्षेत्र के सबल दासकापुरा, पानीहाट का रामजीत नीचे वाली सीट पर बैठ गया और बातचीत करने लगा। उसने महिला को पहले चिप्स खिलाने का प्रयास किया, फिर कुछ देर बाद मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाना शुरू कर दिया। तब रात के लगभग दो से तीन बज रहे थे और ट्रेन कटक और जाजपुर के बीच दौड़ रही थी। इस दौरान आरोपी पीड़िता को बहला- फुसला कर कोच के शौचालय में ले गया और अप्राकृतिक यौनाचार करने के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

शौचालय से चीखने की आवाज आने पर कोच में सफर कर रहे इंजीनियरिंग छात्रा एवं दो छात्रों ने शौचालय का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। शौचालय का दरवाजा खुलते ही आरोपी वहां से फरार हो गया।

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले चार दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

See also  ED ने 521 करोड़ के मैक्सीजोन चिटफंड घोटाले में चार्जशीट की दाखिल, निदेशक और उनकी पत्नी को बनाया आरोपित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now