रांची में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 2, 2026

रांची में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

रांची: दुर्गापूजा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा समितियों की ओर से की गई तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

प्रशासन ने विशेष रूप से फायर फाइटिंग सिस्टम, भीड़ नियंत्रण, विद्युत सुरक्षा तथा महिला, बुजुर्ग और अन्य श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर दिया। पंडाल परिसर में आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा जिला प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया

See also  ओरिएंट क्राफ्ट के खिलाफ 3000 महिलाओं का प्रदर्शन, कई महीनों से नहीं मिला वेतन, रघुवर सरकार में कंपनी को एक रुपए में मिली थी जमीन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now