नहीं रहे HEC के श्रमिक नेता राणा संग्राम सिंह, 96 वर्ष की उम्र में निधन; रविवार को अंतिम संस्कार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 7, 2024

Sangram Singh

रांची : पारस अस्पताल में HEC लिमिटेड के मान्यताप्राप्त यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम सिंह का निधन हो गाय । यूरोसेप्सिस बीमारी के कारण रांची के मेडिका की आईसीयू में भर्ती किया गया था।उनका लीवर और किडनी काम करना बंद कर चुके था  और उनका ब्रेन केवल 6% काम कर रहा था। 3% पर ब्रेन डेड की स्थिति में पहुंच चुके संग्राम  सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

30 अगस्त को रांची के मेडिका अस्पताल में रखा गया था , बाद मे उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था जहां मेदांता में इलाज चला लेकिन डॉक्टर ने जवाब दे दिया तो रांची लाया गया । पारस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली । राणा संग्राम सिंह एचईसी के  कामगारों की आवाज बुलंद करने वाले सबसे प्रमुख नेता थे। उन्होंने पांच दशक तक मजदूरों के आंदोलन की अगुवाई की ।

रविवार को सिठियो स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे उनके आवास से निकलेगी ।

See also  जानबूझकर बंद किया गया था विमान का फ्यूल? अहमदाबाद हादसे पर एक्सपर्ट का दावा...

राणा संग्राम सिंह के बीमार होने की खबर से श्रमिक आंदोलन से जुड़े हजारों लोग मेडिका अस्पताल पहुंचे थे । बोकारो, टाटानगर, धनबाद, गोमिया, पतरातू, सिंदरी, हजारीबाग, पटना, और डिहरी जैसे स्थानों से बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने आए थे ।

ग़ौरतलब है कि राणा संग्राम सिंह HEC में श्रमिकों के अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्ष करते रहे थे । रांची में मज़दूर आंदोलन में उनका बड़ा योगदान रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now