बिहार में विधानपरिषद चुनाव में टूट गया महागठबंधन! 8 में से 4 सीटों पर राजद और कांग्रेस आमने-सामने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 2, 2026

बिहार में विधानपरिषद चुनाव में टूट गया महागठबंधन! 8 में से 4 सीटों पर राजद और कांग्रेस आमने-सामने

पटनाः बिहार में विधानपरिषद चुनाव के दौरान महागठबंधन में टूट साफ नजर आ रही है। इस चुनाव में एक बार फिर महागठबंधन में शामिल राजद औऱ कांग्रेस पार्टी के बीच जबरदस्त रार नजर आया है। राज्य में कुल विधान परिषद की कुल 8 सीटों पर चुनाव होने हैं। राजद ने इनमें से छह सीटों पर पहले ही अपने उम्मीवारों का ऐलान कर दिया था। राजद के इस कदम से कांग्रेस नाराज नजर आ रही थी और गुरुवार को पार्टी की नाराजगी साफ नजर आ गई। कांग्रेस पार्टी ने भी 5 सीटों पर अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया। अब कांग्रेस के यह सभी पांच उम्मीदवार 5 अक्टूबर को अपना नामांकन करेंगे।

बिहार कांग्रेस चीफ राजेश कुमार ने बताया है कि कांग्रेस के सभी पांच विधान परिषद उम्मीदवार पांच तारीख को अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इसी के साथ राजेश कुमार ने पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को खत भी लिखा है। इस खत में राजेश कुमार ने जिलाध्यक्षों से कहा है कि वो पार्टी द्वारा अधिकृत उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हो जाएं और प्रयास में जुट जाएं। बिहार की जिन 8 सीटों पर विधान परिषद चुनाव होने हैं उनमें 4 ग्रेजुएट और 4 टीचर्स सीटें हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से चार सीटों पर महागठबंधन में शामिल राजद और कांग्रेस दोनों ने ही अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। यानी इन चारों सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होगी।
दरअसल दरभंगा टीचर्स सीट से कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर राजद ने अभी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इसी तरह पटना शिक्षक निर्वाचन सीट पर भी राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है लेकिन कांग्रेस ने इस सीट से संजय यादव को मैदान में उतार दिया है।

See also  गांडेय सीट पर नहीं होगा उपचुनाव ! BJP सांसद निशिकांत दुबे का दावा, राज्यपाल ले कानूनी सलाह

इन सीटों पर राजद से फाइट
जिन चार एमएलसी सीटों पर कांग्रेस औऱ राजद के बीच सीधी टक्कर होगी उनमें कोसी ग्रेजुएट सीट, दरभंगा ग्रेजुएट और पटना ग्रेजुएट सीट शामिल है। पटना शिक्षक सीट पर भी आमने-सामने का मुकाबला है। कांग्रेस ने इन सीटों पर क्रमश: मनोज कुमार जायसवाल, रजनीकांत पाठक और असदुल्लाह खान को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा पटना शिक्षक सीट पर राजद के डाॅ. संजीव कुमार सिंह के सामने कांग्रेस ने डाॅ. संजय यादव हैं। दिलचस्प यह है कि राजद इन चारों ही सीटों पर पहले ही अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। बता दें कि बिहार विधानसभा के उच्च सदन की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। स्नातक कोटे की चार और शिक्षक कोटे की चार सीटों का कार्यकाल 16 नवंबर को खत्म हो रहा है।

राजद के उम्मीदवार
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र – संजीव कुमार सिंह
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र – दिलीप कुमार
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- नितेश कुमार
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- अनिल कुमार झा
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र – जयराम यादव
तिरहुत स्नातक क्षेत्र – रश्मि विनायक गौतम

See also  रांची के मेडिकल स्टोर में अनियंत्रित होकर घुसी कार, लोगों ने दुकान के अंदर कूदकर बचाई जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now