- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पलामू में उग्रवादियों के साथ पुलिस की भीषण मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, एक घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 4, 2025

पलामू में उग्रवादियों के साथ पुलिस की भीषण मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, एक घायल

झारखंड के पलामू में उग्रवादियों और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ होने की खबर है। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। शहीद हुए जवानों की पहचान संतम कुमार और सुनील राम के रूप में हुई है। इस एनकाउंटर में घायल हुए जवान की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है।

अभी इस मुठभेड़ की पूरी जानकारी नहीं मिली पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि पलामू में उग्रवादी संगठन और पुलिस का आमना-सामना हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दो जवान शहीद हुए हैं। पुलिस के वरीय अधिकारी इस पर नजर बनाए हुए हैं।

 

बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का तोहफा, खाने-पीने, खेती-बारी, कार-बाइक , दवाईयां, बीमा और सीमेंट पर GST में भारी गिरावट

पुलिस को जानकारी मिली थी कि श्रीकेदाल जंगल में नक्सलियों के जमावड़ा है और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने गोली-बारी शुरू कर दी। पुलिस की गोलीबारी में नक्सलियों को भी भारी नुकसान होने की उम्मीद है।

मुठभेड़ समाप्त हो गई है और अब सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। घटना की सूचना पर पलामू की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन मौक पर नजर बनाए हुए हैं। वह अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों का हालचाल लिया।

See also  फेरे से पहले आ धमकी दूल्हे की प्रेमिका, बेटे की शादी टूटी तो मां को आया हार्ट अटैक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now