मंईयां सम्मान समारोह 6 जनवरी को नामकुम के खोजा टोली मैदान में होगा, 56 लाख महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री ट्रांसफर करेंगे 2500 रुपये

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2025

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल महीने की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर

रांची: राजधानी रांची में होने वाला मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान समारोह मेगा होने जा रहा है। इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 56 लाख महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करेंगे। 6 जनवरी को नामकुम के खोजा टोली मैदान में समारोह होगा जिसमें तीन लाख के आसपास महिलाएं जुटेंगी।

झारखंड में फिर 3 डिग्री नीचे गिरा तापमान, जाने अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने पहले ही सभी जिलों को इस मद के लिए पैसे उपलब्ध करा दिये है। जिले के सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने भी पैसे ट्रांसफर करने की पूरी तैयारी कर ली है। टेस्ट के तौर पर 26-27 दिसंबर को सभी जिलों की 100-200 महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गई थी।

हजारीबाग के कुएं में डूबने से पांच की मौत; नए साल में पति-पत्नी का झगड़ा बना काल
हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली ही कैबिनेट में योजना की राशि 1000 से 2500 रुपये करने की मंजूरी दे दी थी। 28 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर समारोह करने वाले थे लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राज्य में सात दिनों के राजकीय शोक के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब 6 जनवरी को नामकुम के खोजा टोली मैदान में समारोह होगा। मुख्यमंत्री एक दोपहर एक बजे सम्मान समारोह की शुरूआत करेंगे।

See also  रांची में दीपावली की रात हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, मामूली विवाद का खूनी अंजाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now