‘कच्चा बादाम’ फेम अंजली अरोड़ा के ब्वायफ्रेंड को पुलिस ने किया अरेस्ट, कार पर लगा था पूर्व सांसद का फर्जी पास

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 27, 2026

anjali-arora

इंटरनेट मीडिया पर ‘कच्चा बादाम’ गाने से मशहूर हुई अंजली अरोड़ा के ब्वायफ्रेंड आकाश संसनवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आकाश कार पर पूर्व सांसद का फर्जी पास लगाकर घूम रहा था।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे स्थित काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकी। पिछले तीन दिनों से चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने अभी तक 52 मुकदमे दर्ज कर 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सभी के पास नकली थे।

गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत पुलिस पिछले दो दिनों से शहर और टोल प्लाजाओं पर लगातार वाहनों की जांच कर रही है। रविवार को मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर काशी टोल प्लाजा पर दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही एक स्कॉर्पियो कार को रोका, जिस पर पूर्व सांसद का पास लगा था।

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का एलान आज, राज्य निर्वाचन आयोग ने दो बजे बुलाई प्रेस कांफ्रेंस

पुलिस को शक होने पर जब पास की जांच की तो वह फर्जी निकला। गाड़ी चला आकाश संसनवाल को पुलिस हिरासत में लेकर परतापुर थाने भेज दिया, जहां उसपर मामला दर्ज किया।

See also  खूंटी में PLFI के पांच नक्सली गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

आकाश संसनवाल दिल्ली के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के कटवारिया सराय का रहने वाला है। वह इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर, डांसर और मॉडल अंजली अरोड़ा का ब्वायफ्रेंड है।

गिरिडीह में दो आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जतरा मेला देखने गई थी दोनों पीड़ित

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now