पटना में कुख्यात अमित का मरीन ड्राइव पर एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 1, 2026

पटना में कुख्यात अमित का मरीन ड्राइव पर एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

पटनाः रविवार की सुबह राजधानी पटना में पुलिस ने कुख्यात अमित कुमार का एनकाउंटर किया है। पीरबहोर थाना क्षेत्र के पीएमसीएच के पास मरीन ड्राइव पर पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने सुबोध सिंह गैंग के सक्रिय गुर्गे अमित कुमार उर्फ नीतीश को घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया।

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव लंबे समय के बाद NSUI का दबदबा,शांतनु शेखर अध्यक्ष और खुशी कुमारी ने महासचिव पद पर कब्जा जमाया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमित कुमार वैशाली जिले का रहने वाला है।लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पटना में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, जिसके बाद उसने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ की स्थिति बन गई।पुलिस की सतर्कता से उसकी योजना नाकाम हो गई।

See also  SP से MLA को जान का खतरा: विधायक कमलेश सिंह ने पलामू एसपी रिष्मा रमेशन पर लगाए गंभीर आरोप,होम मिनिस्ट्री में करेंगे शिकायत

इजराइल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
रौशन उर्फ तात्या पर करने वाला था हमला
बताया जा रहा है कि अमित उर्फ नीतीश हाल ही में पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान पीयूष नामक व्यक्ति के साथ मिलकर रौशन उर्फ तात्या पर हमला करने की नीयत से पहुंचा था। हालांकि उस समय भी पुलिस की सक्रियता के कारण वारदात टल गई थी। जांच एजेंसियों को शक है कि यह पूरी साजिश पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह के इशारे पर रची गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमित के पास से संदिग्ध सामान और मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now