Tirupati Temple Stampede: तिरुपति मंदिर में टोकन लेने के दौरान मची भगदड़, छह भक्तों की मौत; कई घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 9, 2025

tirupati-stampede

Tirupati Temple Stampede: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन लेने की कोशिश के दौरान भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह घटना तिरुपति के विष्णु निवास और रामानायडू स्कूल क्षेत्र के पास हुई। गंभीर रूप से घायल कई लोगों को रुइया अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। भगदड़ की यह घटना उस समय हुई, जब बड़ी संख्या में भक्त टोकन लेने के लिए एकत्रित हुए थे।

तिरुपति मंदिर परिसर में हुई भगदड़ की घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, ”मुख्यमंत्री ने घटना में घायल हुए लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की है। मुख्यमंत्री समय-समय पर जिला और टीटीडी अधिकारियों से बात करके वर्तमान स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। सीएम ने शीर्ष अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के आदेश दिए हैं।”

See also  अमेरिका के मिशिगन के वॉलमार्ट में चाकूबाजी की दिल दहला देने वाली घटना, 11 लोग घायल, आरोपी गिरफ्तार

निशि पांडेय झारखंड की पहली लेडी डॉनः अंबा प्रसाद से था 36 का आंकड़ा जिसे SIT ने किया गिरफ्तार

घटनास्थल से सामने आए वीडियोज में भगदड़ जैसी स्थिति देखी जा सकती है। घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस घायलों को लेकर अस्पताल की ओर रवाना हुई। वीडियो में कई भक्त जमीन पर भी लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिसकर्मी और अन्य लोग उन्हें सीपीआर देते हुए भी देखे जा सकते हैं। वहीं, कुछ भक्तों को कुर्सी पर बैठाकर भी सुरक्षित स्थान ले जाया जा रहा है।

वैकुंठ द्वार दर्शन दस दिनों के लिए खोले गए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित हो गए और भगदड़ मच गई। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने 10 जनवरी को शुभ वैकुंठ एकादशी को लेकर टोकन के लिए अलीपिरी, श्रीनिवासपुरम और अन्य क्षेत्रों में नौ केंद्रों में 94 काउंटर खोले थे।

राज्य के पूर्व सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने भी भगदड़ की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की करते हुए सरकार से घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने घटनास्थल की स्थिति सुधारने के लिए युद्ध स्तर पर तत्काल कार्रवाई की मांग भी की।

See also  झारखंड में बढ़ सकती हैं इंडिया गठबंधन मुश्किलें? RJD के बयान से टेंशन; आज उठेगा पर्दा

iPhone चोरी पर मिलते थे तीन हजार रुपए, दिल्ली में झारखंड का नाबालिग पकड़ा गया , रांची में गिरोह का सरगना दबोचा गया

इस महीने की 10, 11 और 12 तारीख को वैकुंठद्वार सर्वदर्शन टोकन जारी किए जा रहे हैं। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने घोषणा की है कि गुरुवार सुबह 5 बजे से टोकन जारी किए जाएंगे। इसके लिए बुधवार शाम से ही टोकन जारी करने वाले केंद्रों पर भक्तों की कतार लग गई थी।

टीटीडी के अधिकारी प्रतिदिन 40,000 की दर से तीन दिनों में 1.2 लाख टोकन जारी करेंगे। इसके साथ ही वैकुंठ द्वार सर्व दर्शन टोकन के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़ पड़े हैं। श्रीनिवासम, विष्णु निवासम, रामचंद्र पुष्करणी, अलीपीरी भूदेवी कॉम्प्लेक्स, एमार पल्ली जेडपी हाई स्कूल, बैरागीपट्टेडा रामानायडू हाई स्कूल, सत्यनारायण पुरम जेडपी हाई स्कूल और इंदिरा मैदान में टोकन जारी किए जाएंगे।

सांसद ढुलू महतो और उनके भाई विधायक शत्रुध्न महतो को राहत, JDU कार्यकर्ताओं से मारपीट के 18 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

See also  Jamsedpur में चलती ट्रेन पर गिरा बिजली का तार, एक की मौत, कई यात्री झुलसे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now