सिमडेगाः जिले के लचरागढ़ में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। देवनदी पुल पर बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक पुल से नीचे जा गिरा। मृतकों में एक की पहचान हो गई है,जबकि दो अन्य युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।
वीओ:घटना कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित देवनदी पुल की है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम बानो से लचरागढ़ की ओर जा रही बोलेरो और लचरागढ़ की ओर से आ रही डोमिनार बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे में तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक पुल से नीचे जा गिरा,जबकि दो युवकों के पैर शरीर से अलग होकर पुल के नीचे जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
मृतकों में सिजांग निवासी दयानंद सिंह की पहचान हुई है। वहीं,दो अन्य युवकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
वीओ:घटना की सूचना मिलते ही बानो थाना और कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और दोनों अज्ञात युवकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इस भीषण हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।






