सांप काटने से विधायक के नाती समेत तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2025

सांप काटने से विधायक के नाती समेत तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

पलामूः बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामले काफी बढ़ गई है। पलामू के चैनपुर क्षेत्र में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में विधायक आलोक चौरसिया के दो नाती और एक महिला की मौत हो गई। जबकि विधायक आलोक चौरसिया के दामाद और मृतक महिला के पति की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा और बासडीह गांव की है।

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में भिड़े बंधू तिर्की और फुरकान अंसारी, प्रदेश प्रभारी के सामने हुई बकझक
नरसिंहपुर पथरा गांव में विधायक आलोक चौरसिया के भाई भीषम चौरसिया के दामाद प्रेम चौरसिया और उनके दो बेटों अर्जुन कुमार और देव कुमार को गुरुवार देर रात एक जहरीले सांप ने डस लिया। तीनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

तेजप्रताप यादव ने अपनी गाड़ी पर लगाया नया झंडा, बगावती तेवर दिखाते हुए कहा- मैं किसी के वश में रहने वाला नहीं
परिजन तीनों को इलाज के लिए तुंबागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते में ही अर्जुन कुमार और देव कुमार की मौत हो गई। वहीं प्रेम चौरसिया की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों घर में एक साथ सो रहे थे और इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया।

See also  यूपीए नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात, सीएम हेमंत सोरेन के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह

देवघर एम्स में देर रात बड़ा हादसा, पांच मंजिला इमारत से गिरा MBBS का छात्र, हालत गंभीर
विधायक के करीबी ज्ञानधन चौरसिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सभी लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरा गांव मातम में डूबा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पटना में वेटनरी ग्राउंड में गोलीबारी के बाद छात्रों का प्रदर्शन, फायरिंग की घटना से बौखलाएं छात्रों ने किया प्रदर्शन
इधर, पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बासडीह गांव निवासी भिखारी भुइयां और उनकी पत्नी शकुंतला को भी गुरुवार की देर रात जहरीले सांप ने डस लिया। दोनों पति-पत्नी जमीन पर सो रहे थे, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान शकुंतला देवी की मौत हो गई। जबकि भिखारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

See also  पप्पू यादव को 31 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत, लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे सांसद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now