तेजप्रताप यादव ने अपनी गाड़ी पर लगाया नया झंडा, बगावती तेवर दिखाते हुए कहा- मैं किसी के वश में रहने वाला नहीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2025

तेजप्रताप यादव ने अपनी गाड़ी पर लगाया नया झंडा, बगावती तेवर दिखाते हुए कहा- मैं किसी के वश में रहने वाला नहीं

पटनाः 24 मई को अनुष्का यादव के साथ तस्वीर सामने आने के बाद आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार दोनों से बाहर कर दिया था। अपने खिलाफ हुई कार्रवाई से बेफिक्र तेजप्रताप यादव ने अब बगावती तेवर अपना लिया है। वो नये अंदाज में अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ पहुंचे और चुनाव का बिगुल फूंक दिया।

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में भिड़े बंधू तिर्की और फुरकान अंसारी, प्रदेश प्रभारी के सामने हुई बकझक
इस दौरान तेजप्रताप यादव की गाड़ी से आरजेडी का झंडा गायब था, उसकी जगह तेजप्रताप ने नया झंडा अपनी गाड़ी पर लगा रखा था जो पीले और हरे रंग का था। नये झंडे के साथ उन्होने अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह किसी के वश में रहने वाला नहीं है और जनता के फैसले के अनुसार अपना अगला फैसला लेंगे।

BJP की महिला नेता TMC लीडर के कार में पी रही थी शराब, लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, देखिये VIDEO
उन्होंने महुआ में मीडिया से बातचीत में कहा कि वह यहां मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने आए थे। हमने चुनाव के दौरान महुआ को मेडिकल कॉलेज देने का वादा किया था।

See also  क्या सचमुच में 'अमूल गर्ल' है 'बेबीडॉल आर्ची' असम की अर्चिता फुकन ने इंटरनेट पर क्यों मचा दी सनसनी

बिहार में शराब पीकर मंत्री के मंच पर पहुंचा अधिकारी, DM ने रंगे हाथ पकड़ लिया

हमारे मैनिफेस्टो में यह बात थी तो हमने वादा निभाते हुए क्षेत्र को मेडिकल कॉलेज दे दिया है। अब इंजीनियरिंग कॉलेज देना है। हम जो वादे करते हैं, उसे निभाते हैं।तेज प्रताप ने कहा कि हम जनता के बस में रहने वाले लोग हैं। जनता जैसा चाहेगी, वैसा करेंगे। जहां से जनता की मांग होगी, वह वहां से चुनाव लड़ेंगे। किस पार्टी से लड़ेंगे, यह बाद की बात है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now