Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में भिड़े बंधू तिर्की और फुरकान अंसारी, प्रदेश प्रभारी के सामने हुई बकझक

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में भिड़े बंधू तिर्की और फुरकान अंसारी, प्रदेश प्रभारी के सामने हुई बकझक

livedainik
July 11, 2025 10:31 AM
By
livedainik
11 months ago
Share
कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में भिड़े बंधू तिर्की और फुरकान अंसारी, प्रदेश प्रभारी के सामने हुई बकझक
SHARE

रांचीः झारखंड कांग्रेस में गुटबाजी अपने चरम पर है। पार्टी के बड़े-बड़े नेता एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए है। कुछ ऐसा ही गुरूवार को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के दौरान हुआ जब पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और पूर्व मंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधू तिर्की आपस में भिड़ गये।

मिल गया भाजपा को नया अध्यक्ष? रांची में इस नेता से अमित शाह की लंबी मुलाकात; 5 नाम भी रेस में
पेसा कानून को लेकर दोनों के बीच काफी देर तक बकझक होती रही। इस दौरान बैठक में प्रदेश प्रभारी के राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश दोनों मौजूद थे और दोनों चुपचाप पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच बकझक को सुनते रहे। बैठक में बंधु तिर्की ने पेसा कानून का मुद्दा उठाया और कहा कि पार्टी में ही कुछ जयवचंद हैं, जो पेसा कानून लागू करने में बाधक बन रहे हैं। इस वजह से क्षेत्र में फजीहत हो रही है।

झारखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रांची हो गया पानी-पानी, 5 लोगों की गई जान
इधर, अनादि ब्रह्रा ने कहा कि पेसा कानून लागू होने से सवर्णो में नाराजगी बढ़ेगी। इस पर फुरकान अंसारी ने बंधु तिर्की की ओर इशारा कर रहा कि अभी आप कांग्रेस में नये-नये आये हैं। थोड़ा धैर्य रखें। रिम्स टू की प्रस्तावित जमीन को लेकर आपकी ओर से किये जा रहे विरोध के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। विपक्षी दल भी इसी को मुद्दा बना रहे है। इस बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ददई दुबे का दिल्ली में निधन हो गया ये बातें कहते हुए बैठक को खत्म करने और पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच बकझक को खत्म करने की कोशिश की।

See also  रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अमर चौधरी ने थामा कांग्रेस का दामन, केशव कमलेश महतो ने दिलाई सदस्यता

चक्रधरपुर के JMM विधायक प्रतिनिधि को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में TMH में कराया गया भर्ती
बंधू तिर्की और फुरकान अंसारी दोनों के बेटा और बेटी वर्तमान सरकार में मंत्री है। बंधू तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की झारखंड सरकार में कृषि मंत्री है तो फुरकान अंसारी के बेटे इरफान अंसारी राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री है। रिम्स टू की जमीन को लेकर बंधू कई बार मीडिया के बयान दे चुके है, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी इस पर पहले भी आपत्ति जाहिर कर चुके है। रिम्स टू को लेकर बंधू और इरफान का टकराव अब बंधू और फुरकान तक जा पहुंचा है। पार्टी के दो बड़े नेता जिनके बच्चे हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री है, उनके बीच टकरार से कांग्रेस पार्टी में नेताओं के बीच आपसी तालमेल को उजागर कर दिया है।

पूर्व मंत्री और धनबाद से सांसद रहे ददई दुबे का निधन, दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था इलाज
दसअसल, बंधू तिर्की वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ लंबे समय तक थे। 2019 में बाबूलाल मरांडी की जेवीएम से वो विधायक भी चुनकर आये थे लेकिन बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी का विलय बीजेपी में कर लिया। इसके बाद बंधू तिर्की और प्रदीप यादव दोनों कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। पार्टी के पुराने नेता के साथ 5 साल पहले कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं के बीच तालमेल बैठ नहीं पा रहा है। प्रदीप यादव वर्तमान में कांग्रेस विधायक दल के नेता है तो बंधू तिर्की प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष है। पार्टी के नये और पुराने नेताओं के बीच तालमेल और टकराव कई का विपक्ष का राजनीतिक हथियार बन जाता है।

See also  झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक आवेदन, विधायकों ने नहीं दिखाई कोई दिलचस्पी

जयराम महतो पर मारपीट और लूटपाट का आरोप, बेरमो प्रखंड प्रमुख के देवर ने दर्ज कराई शिकायत
यहीं नहीं कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के बैठक से पहले कांग्रेस विधायकों की हुई बैठक में कई विधायकों ने शिकायत कर पार्टी कोटे के चारों मंत्रियों को घेरा। कहा कि पार्टी एजेंडे के तहत काम नहीं होने से परेशानी हो रही है। मंत्री को कहने के बाद भी काम नहीं हो रहा है। इसकी वजह से जनता के समक्ष जवाब देने में समस्या हो रही है। घोषणापत्र में किये वायदों को जल्द पूरा किया जाये। पिछली सरकार में भी कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों के बीच तालमेल की कमी देखने को मिली थी। बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख को लेकर उस समय भी कई विधायकों ने इसी तरह शिकायत की थी। वर्तमान सरकार में मंत्री बदलने के बाद भी विधायक और मंत्रियों के बीच तालमेल की कमी अभी भी दिख रही है जिसे कांग्रेस पार्टी को जल्द ही ठीक करना होगा, नहीं तो पार्टी को आने वाले समय में इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।

See also  नाराज कांग्रेस विधायकों की खरगे से नहीं हो पाई मुलाकात, प्रदेश प्रभारी ने सुनी शिकायत, बैजनाथ ने भी समर्थकों के साथ की बैठक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेजप्रताप यादव ने अपनी गाड़ी पर लगाया नया झंडा, बगावती तेवर दिखाते हुए कहा- मैं किसी के वश में रहने वाला नहीं तेजप्रताप यादव ने अपनी गाड़ी पर लगाया नया झंडा, बगावती तेवर दिखाते हुए कहा- मैं किसी के वश में रहने वाला नहीं
Next Article पटना में वेटनरी ग्राउंड में गोलीबारी के बाद छात्रों का प्रदर्शन, फायरिंग की घटना से बौखलाएं छात्रों ने किया प्रदर्शन पटना में वेटनरी ग्राउंड में गोलीबारी के बाद छात्रों का प्रदर्शन, फायरिंग की घटना से बौखलाएं छात्रों ने किया प्रदर्शन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा
  • Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन
  • चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार
  • CCL में जॉब के नाम पर 60 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, दरभंगा हाउस में करायी फर्जी ट्रेनिंग
  • मानसून की ने पकड़ी रफ्तारः 5 दिनों में झारखंड में एंट्री, कल रांची में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • झारखंड में आज से बालू खनन पर लगेगी रोक, राज्य के सभी 444 घाट 4 महीने के लिए बंद
  • नरेंद्र मोदी का सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने का रिकार्ड, नेहरू को पीछे छोड़ा

You Might Also Like

ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, 'काबा-मदीना सॉन्ग' गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा

ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा

1 hour ago
Ranchi News 2026 06 10T123012.550 1781074818056 v

Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

2 hours ago
चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

2 hours ago
Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार

Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार

6 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?