अगले 6 से 7 दिन पूरे भारत में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2025

बिहार में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

डेस्कः मौसम विभाग ने जुलाई के पहले हफ्ते में भारी बारिश को अलर्ट जारी किया है। अगले 6 से 7 दिनों तक पूरे भारत में अच्छी बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। पूर्वी भारत, मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत समेत कई और जगहों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का संभावना है। आईएमडी ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस पूरे सप्ताह जम्मू कश्मीर से लेकर केरल और राजस्थान से लेकर पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

तेलंगाना फैक्ट्री ब्लास्ट: मृतकों की संख्या 44 पहुंची, सीएम रेवंत रेड्डी का मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा देने का एलान
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और मध्य भारत में आगामी 6 जुलाई तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 1 से 6 जुलाई के दौरान झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है।
2 जुलाई से लेकर 5 जुलाई के दौरान बिहार, ओडिशा, विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 1, 4 और 5 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि अगले 7 दिनों के दौरान बिहार, ओडिशा, विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल समेत कई और इलाकों में बारिश के साथ आंधी, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं भी चल सकती है।

See also  दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ मुसलाधार बारिश, पेड़ गिरने से मां और तीन बच्चों की मौत; उड़ानें प्रभावित

JDU पार्टी ऑफिस में लगी पहली बार PM की तस्वीर, नीतीश के साथ मोदी के पोस्टर पर सियासत तेज
IMD के मुताबिक 1 से लेकर 6 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 2, 5 और 6 जुलाई के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 3 से 6 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।
1 जुलाई को उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में बारिश हो सकती है। पश्चिमी भारत में अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ तूफान, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। 2 और 3 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और 6 जुलाई को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

See also  बिहार में दिनदहाड़े लड़की के अपहरण का VIDEO वायरल, रास्ता रोका फिर बात की और बाइक पर लेकर हो गया फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now