JDU पार्टी ऑफिस में लगी पहली बार PM की तस्वीर, नीतीश के साथ मोदी के पोस्टर पर सियासत तेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2025

JDU के पार्टी ऑफिस में लगी पहली बार PM की तस्वीर, नीतीश के साथ मोदी के पोस्टर पर सियासत तेज

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष में चेहरे को लेकर लड़ाई चल रही है। एक तरफ नीतीश के बढ़ती उम्र के बहाने उनके नेतृत्व में चुनाव होने और फिर से मुख्यमंत्री बनने को लेकर विपक्ष के द्वारा सवाल उठाये जाते है। तो दूसरी ओर सत्ता पक्ष की ओर से आरजेडी और कांग्रेस के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर स्पष्ट नाम सामने नहीं आने पर बीजेपी और जेडीयू इंडिया गठबंधन की खिंचाई करते हुए नजर आती है। यही नहीं जीतन राम मांझी और चिराग पासवान के बीच बड़ा दलित नेता कौन है इसको लेकर भी बयानबाजी सुनी जाती रही है।

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 24 एजेंडों पर लगी मुहर, मां सीता की जन्मभूमि पुरौनाधाम के लिए 882 करोड़ की स्वीकृति
इसी खींचतान के बीच मंगलवार को पहली बार जेडीयू के ऑफिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी। नीतीश कुमार और मोदी की तस्वीर एक साथ पोस्टर में नजर आ रहा है जिसमें महिला नया स्लोगन दिया गया है कि महिलाओं की जय-जयकार फिर से एनडीए सरकार। अब तक बिहार में नीतीश कुमार को लेकर जो भी स्लोगन लिखा गया है या बना है उसमें नीतीश कुमार का नाम और चेहरा ही रहा है। जैसे फिर एक बार नीतीश सरकार, बिहार में बहार है नीतीशे कुमार है। पहली बार इसमें एनडीए सरकार का जिक्र किया गया है।

See also  बंद घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने की छापेमारी तो रंगे हाथ पकड़े गए, 6 महिला समेत 8 गिरफ्तार

आदिवासी महिला मंत्री पर 1000 करोड़ के घूसखोरी का आरोप, जल जीवन मिशन घोटाला, PMO ने मांगी रिपोर्ट
जेडीयू ऑफिस में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगने के बाद आरजेडी प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव ने पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार की पार्टी का बीजेपी में विलय हो जाएगा, अब ये बात साबित हो रही है। कभी पीएम मोदी की तस्वीर छपने पर नीतीश कुमार नाराज हो जाते थे, अब वही चेहरा उनकी मजबूरी बन गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now